suvichar

राखी सावंत- दूर है अभी विवाह मंडप

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:53 IST)
ND

राखी सावंत, जो अपने इंडस्ट्री में प्रवेश के पहले चरण से ही चर्चित व स्कैंडल में बन‍ी रहने वाली युवती सिद्ध हुई है,पिछले दिनों फिर अपने 'स्वयंवर' के लिए चर्चित रही।

सूर्य कुंडली के अनुसार राखी सावंत का जन्म वृश्चिक लग्न और कन्या राशि में हुआ है। लग्न में बुध, मंगल, सूर्य हैं, स्वराशि का मंगल इन्हें अति साहसी बनाता है, सूर्य-मंगल युति बिना सोचे-समझे बोलने व स्कैंडल में बने रहने की प्रवृत्ति को भी दिखाता है।

व्यय में शु्क्र ‍तुला राशि का है जो युवावस्था में सुख-सुविधाओं, ग्लैमर मिलने का प्रतीक है। पंचमेश गुरु उच्च का होकर भाग्य में है जो कला के क्षेत्र में, स्व-पराक्रम से उन्नति का सूचक है। चंद्रमा पर राहु का प्रभाव भावनाओं पर अनियंत्रण व मानसिक स्थिति पर नियंत्रण खोने की प्रवृत्ति भी दिखाता है।

ND
शनि दशम में है। ऐसे जातक निर्धनता में पलते-बढ़ते हैं फिर परिवार से दूर जाकर धनार्जन करते हैं। ये किसी भी तरीके से धन कमाने में विश्वास करते हैं।

वर्तमान में राखी राहु महादशा में बुध के अंतर से गुजर रही है, फिर अगस्त से केतु का अंतर प्रारंभ होगा। विवाह के कारक गुरु भी नीचस्थ है, फिलहाल राखी के स्वयंवर का कोई योग गोचर न होने के कारण यदि इस दौरान सगाई होती भी है तो वह टिकेगी नहीं।

राखी का विवाह योग 2012 से 2013 तक बनेगा। उसके पहले जो कुछ भी प्रचारित है, कुंडली के मुताबिक पब्लिसिटी स्टंट या पैसा कमाने की युक्ति के अलावा कुछ नहीं है।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र और शनि का समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए धन का योग, पलट जााएगी किस्मत

श्रावण मास में सपने में शिवजी के दर्शन होने का क्या है मतलब?

श्रावण मास में सपने में सांप दिखना देता है ये 15 संकेत, जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?