1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. Vaibhav Sooryavanshi and numerology
Last Updated : गुरुवार, 11 जून 2026 (14:30 IST)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्‍या कहता है अंक शास्त्र?

What role did numerology play in Vaibhav Suryavanshis performance in IPL 2026? Find out through his Root Number and Destiny Number
Vaibhav Suryavanshis horoscope: IPL 2026 समापन हो चुका है और इस IPL में सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा है, तो वह है 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के खिलाडी वैभव सूर्यवंशी का। वैभव सूर्यवंशी के अंदर ऐसा क्या रहा कि वह इस कम उम्र में इतने धुरंधर खिलाड़ी के सामने, निडर, निर्भीक होकर खड़ा रहा और अपने प्रदर्शन के बल पर पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना दिया।ALSO READ: कौन हैं गंगाधरा स्वामी जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शिवकुमार बनेंगे CM, उन्हीं के नाम पर ली DK ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ
 

तो आइए अंक शास्त्र की दृष्टि से देखते हैं कि वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन में अंकों का क्या योगदान रहा है। 

 
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ। वैभव के मूलांक 2+7=9 है जो मंगल का प्रतिनिधित्व करता है।
 
उनका भाग्यांक 2+7+3+2+0+1+1= 7 है, जो 7 केतु का प्रतिनिधित्व करता है। अब बात करें 9 और 7 के विशेषताओं की, तो मूलांक 9 जातक को ऊर्जावान और साहसी बनाता है जो कि किसी भी काम को पूरे जोश और हिम्मत से करते हैं। इस विशेषता के कारण वैभव की अपनी समस्त पारी पूरे जोश और ऊर्जा से भरी रही।
 
निर्भीक और आत्मविश्वासी होने के कारण कितनी ही कठिन परिस्थिति क्यों न होल जातक पीछे नहीं हटता बल्कि पूरे आत्मविश्वास से उस परिस्थिति का सामना करता है, यही कारण रहा कि वैभव सूर्यवंशी ने विश्व के कई दिग्गज गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपने पूरे आत्मविश्वास से उनका सामना कर IPL में बेहतर प्रदर्शन किया। 
Vaibhav Sooryavanshi
मूलांक 9 वाले जातक सफलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं, जिसे पूरा करने के लिए वह मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं जो कि वैभव के प्रदर्शन में दिखता है।
 
मूलांक 9 वाले जातक दूसरों के लिए अधिक करने की प्रवृत्ति के कारण वैभव कई बार शतक जीत चूके हैं। 
 
अब बात करते हैं वैभव के भाग्यांक की, वैभव का भाग्यांक 7 है। मूलांक और भाग्यांक 9 और 7 का यह संयोजन बहुत अच्छा है जो कि बहुत कम देखने को मिलता है। 
 
गहन चिंतन और विश्लेषक की अद्भुत क्षमता अंक 7 में होती है, यह हर बात की जड़ तक जाकर उसका विश्लेषण करते है और फिर उस पर चिंतन कर उसको अपने जीवन में लाते हैं, यही विशेषता ने वैभव को आगे बढ़ने में सहयोग किया। वैभव ने प्रतिद्वंद्वी के प्रमुख खिलाड़ियों का सूक्ष्म विश्लेषण कर इस खिलाड़ी की क्या अच्छाई और क्या कमजोरी है, इसे समझकर अपना खेल का प्रदर्शन किया। 
 
अंक 7 का गुण होता है की वह जातक को अपना कार्य धैर्यपूर्वक और संयम में रहकर पूरा करवाते है जो कि वैभव के अंदर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। रचनात्मकता और नवाचार के कारण वैभव ने अपने खेल को सुधारा एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन इस IPL में किया। 
 

मूलांक और भाग्यांक में संबंध-

वैभव का मूलांक 9 और भाग्यांक 7 है जो कि बहुत कम लोगो में देखने को मिलता। मूलांक 9 आपको ऊर्जावान और जोशीला बनाता है जबकि भाग्यांक 7 आपको गहरी सोच और ठहराव देता है, वैभव बाहर से जितने आक्रामक दिखते है, अंदर से वह उतने ही शांत रहते है। मूलांक और भाग्यांक का यह संयोजन व्यक्ति को जोश में फैसला लेने से रोकता है और स्थिति को परखकर विश्लेषणात्मक सोच के द्वारा निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। 
 

वैभव ने अंकशास्त्र की मदद से अपनी नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया पूर्व में वैभव सूर्यवंशी की स्पेलिंग इस प्रकार थी-

 

VAIBHAV SURYAVANSHI

 
जिसका नामांक 2 आ रहा था, पूर्व के वर्षों में वैभव इसी स्पेलिंग का प्रयोग करते थे और वह इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस बार के IPL में वैभव ने अपने उपनाम की स्पेलिंग में सुधार कर U के स्थान पर OO का प्रयोग किया...
 

VAIBHAV SOORYAVANSHI

 
जिससे उनके नामांक 1 पर आ गया जो व्यक्ति को लीडर बनाता है। इस वर्ष का वर्षांक भी 1 है जो कि मूलांक और भाग्यांक का मित्र है, अतः यह वर्ष वैभव को सफलता दिलाने वाला होगा।  
 
वैभव के इस स्पेलिंग की बदलाव से उन्होंने मूलांक और भाग्यांक की ऊर्जा को और अधिक संतुलित किया, जिसके ठीक बाद आईपीएल 2026 में उनकी किस्मत पूरी तरह से चमक उठीं और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए।
 
वैभव सूर्यवंशी के इस IPL के आकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने कुल 16 मैच खेलें जिसका अंक 7 आता है। इन मैचों में कुल 63 चौके लगे जिसका योग 9 आता है साथ ही उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए जिसका योग भी 9 आता है। क्या यह संयोग मात्र है या कुछ और? इसके भी आगे हम देखें तो मैच में 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसका योग क्रमशः 3 और 2 आता है, इन दोनों अंक की भी मूलांक और भाग्यांक से मित्रता है, जिसके फलस्वरूप यह परिणाम आया है जो आप सभी के सामने है। 
 

निष्कर्ष

अंक शास्त्र एक विज्ञान है जो कि अंकों की ऊर्जा पर कार्य करता है और इन्हीं ऊर्जा को संतुलित करके व्यक्ति सफलता या अपने लक्ष्य से प्राप्त करता है। वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 वर्ष का खिलाड़ी भी अंकों के इन ही ऊर्जा को संतुलित करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। आज वैभव की इस उपलब्धि को देश की प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम द्वारा भी रिसर्च किया जाएगा।ALSO READ: ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात
लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें