• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. राम कपूर : सफलता मिलती रहेगी

राम कपूर : सफलता मिलती रहेगी

हैप्पी बर्थ डे

राम कपूर
टीवी सीरियल ’बडे़ अच्छे लगते हैं’ में मुख्य भूमिका में आए राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को वृश्चिक लग्न तुला राशि में दिल्ली में हुआ। वृश्चिक लग्न होने से आप हष्टपुष्ट स्थूल शरीरवाले है। शुक्र की एकादश भाव से सप्तम उच्च दृष्टि मनोरंजन भाव पर पड़ने से राम कपूर कला के क्षेत्र में आए।

FILE


लग्नेश मंगल स्वराशि का होकर षष्ट यानी शत्रु भाव में होने से प्रतिद्वंद्वियों पर भारी रहेंगे। लग्न पर स्वदृष्टि पड़ने से साहस, बल व उत्साह की कमी नहीं रहेगी।


मंगल की द्वितीय भाव पर मित्र दृष्टि पड़ने से वाणी में भी वजन रहेगा। लग्नेश की भाग्येश चन्द्र पर दृष्टि पड़ने से परिश्रम द्वारा भाग्यशाली रहेंगे।

FILE


राशि स्वामी शुक्र नीच का होकर एकादश भाव में है वहीं पंचम भाव पर सप्तम दृष्टि डालने से राम कपूर का मनोरंजन के क्षेत्र में आना तय हुआ। राम के जन्म के समय दशम भाव मजबूत है। सूर्य दशम भाव में स्वराशि का है। एकादश (आय भाव) का स्वामी बुध के साथ होने से बुधादित्य योग भी बन रहा है, अतः आय के मामलों में सदैव भाग्यशाली ही रहेंगे।

वाणी भाव (द्वितीय) व मनोरंजन भाव (पंचम) का स्वामी वक्री होकर तृतीय भाव में होने से वक्री ग्रह एक घर पीछे का फल देगा। यानी राम को सफलता में कमी नहीं आएगी। वक्री ग्रह यदि नीच का हो तो वह उच्च के समान फल देता है।


शनि अष्टम भाव में बुध की राशि मिथुन में होने से आय में उत्तम रहेगी। शनि के साथ केतु के होने से चोट का खतरा रहेगा या ऑपरेशन जैसी स्थिति आ सकती है लेकिन शनि होने से आयु पर कोई खतरा नहीं रहेगा।

FILE


वर्तमान में शनि उच्च का चल रहा है जो सफलता में वृद्धिकारक रहेगा। गुरु भी 20 जून 2014 से उच्च का होगा जो भाग्य से गोचर भ्रमण करेगा वह भी लाभदायक रहेगा।

समाप्त