sundarkand

पढ़ाई करने जा रहे हैं कनाडा तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (17:12 IST)
study in canada from india
करियर ग्रोथ के लिए एक अच्छा कॉलेज और सिटी बहुत ज़रूरी होती है। अधिकतर लोग अपनी हायर एजुकेशन के लिए फॉरेन पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। दुनिया में ऐसे कई देश है जो बेहतर एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं। इन सभी देशों में से एक कनाडा भी है यहां अधिकतर भारतीय स्टूडेंट स्टडी के लिए जाते हैं। कनाडा में कई प्रचलित यूनिवर्सिटी हैं जहां आप बेहतरीन इंटरनेशनल डिग्री व कोर्स कर सकते हैं। अगर आप भी कनाडा जा रहे हैं या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इन बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए....
 
1. Acceptance Letter
कनाडा जाने के लिए आपके पास किसी यूनिवर्सिटी का acceptance letter होना ज़रूरी है। अगर आप कनाडा में पढाई करने के लिए जाना चाहते हैं तो acceptance letter ज़रूरी है। इस लैटर को ऑफर लैटर भी कहा जाता है। वीसा बनवाते समय आपको acceptance letter की कॉपी या ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाना पड़ेगा। 
 
2. Passport
ये तो आपको पता ही है कि फॉरेन जाने के लिए आपको पासपोर्ट की ज़रूरत होती है लेकिन इसके लिए आपको सही समय पर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की ज़रूरत है। अगर आपका पासपोर्ट नहीं बना है या आपको अपना पासपोर्ट renew करवाना है तो आप 6 महीने पहले से ही अप्लाई करना शुरू कर दें। पासपोर्ट बनने में समय लगता है और इसलिए आप एंड टाइम का इंतज़ार न करें।
3. Study Permit
कनाडा जाने के लिए आपको स्टडी परमिट की भी ज़रूरत होगी। ये स्टडी परमिट आपको कनाडा से ही मिलेगा। इस स्टडी परमिट के लिए आपको कुछ निर्धारित एप्लीकेशन फीस देनी होगी। इसके साथ ही आपको आइडेंटिटी प्रूफ, acceptance letter और फाइनेंसियल सपोर्ट का प्रूफ देना होगा। आप इसके लिए Citizenship और Immigration Canada (CIC)के तहत अप्लाई कर सकते हैं।
 
4. Financial Plan
कनाडा जाने के लिए और स्टडी परमिट लेने के लिए आपको फाइनेंसियल प्लान की ज़रूरत होगी। वीसा के लिए अप्लाई करते समय आपको आपको फाइनेंसियल सपोर्ट का प्रूफ दिखाना होगा। इसलिए आपको कम से कम 6 लाख रुपए से ज्यादा का अमाउंट अपने कैनेडियन बैंक अकाउंट में रखवाना होगा। 
 
5. Accommodations
विदेशहो या भारत किसी भी सिटी में पढ़ने के लिए आपको रहने की व्यवस्था करनी होती है। अगर आपके कॉलेज कैंपस में हॉस्टल है तो आपको कोई फिक्र की बात नहीं है। अगर आपको अलग रहना है तो आप कई वेबसाइट के ज़रिए रहने के लिए रूम बुक कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कनाडा में स्टूडेंट को घर व रूम देने के लिए कई फ्रॉड होते हैं और उनके पैसे हड़प लिए जाते हैं। ऐसी धोकाधड़ी से सावधान रहें। 
ALSO READ: बिना कोचिंग के भी कर सकते हैं CAT की तैयारी, जानिए 5 टिप्स

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख