dipawali
✕

नेम-फेम का करियर

Written By WD
Updated: सोमवार, 25 जून 2007 (16:52 IST)
WD

- रणजीत

प्रतियोगिता के दौर में मीडिया का चेहरा बड़ी तेजी से चमका है। यही वजह है कि आज युवाओं का रूझान इस ओर काफी बढ़ा है, खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने उन्हें खासा आकर्षित किया है। नेम, फेम और पैसे की चमक ने इसका ग्लैमर और भी बढ़ाया है।

टीवी स्क्रीन के जरिए नाम और दाम कमाने की ख्वाहिश लेकर आज हजारों युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की ललक लिए आते हैं।

इसमें कुछ पर समाज बदलने का जुनून सवार होता है तो कुछ में प्रसिद्घि पाने की ललक। कुछ समय पहले तक समाचार वाचक की छवि ऐसी होती थी, जो अपने नपे-तुले शब्दों और संयत भावों से समाचार पढ़ता था।

आज यह अवधारणा पूरी तरह से बदल गई है। समाचार वाचन को भी मनोरंजन से जोड़कर देखा जाने लगा है।

योग्यताए ँ

1) समाचार वाचक को भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। अगर आप हिन्दी में भी समाचार सुना रहे हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको अँग्रेजी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

आपको स्टूडियो में बैठे-बैठे किसी ऊँचे पद पर आसीन व्यक्ति से बात करनी पड़ सकती है, जिन्हें हिन्दी बिल्कुल न आती हो।

2) कैमरे का सामना करते समय आपके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखना चाहिए। आपके बोलने और बैठने का तरीका भी बहुत मायने रखता है।


3) केवल आकर्षक नैन-नक्श ही सबकुछ नहीं होता, आपको खबरों के बारे में गहराई से जानकारी होनी चाहिए। न केवल उस खबर के वर्तमान की, बल्कि इतिहास का भी ज्ञान होना चाहिए।

4) एक समाचार वाचक तभी अच्छा माना जाता है, जब उसे खेल, राजनीति, फिल्म आदि की क्षेत्रों की भी समझ हो।

प्रशिक्षण संस्था न

समाचार वाचन में करियर बनाने के लिए पत्रकारिता के पाठ्यक्रम इन संस्थानों से कर इस क्षेत्र में प्रवेश किया जा सकता है-

एजेके एमसीआसी,जामिया मिलिया विवि -नई दिल्ली

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन -नई दिल्ली

भारतीय विधा भवन्‍स,कस्तूरबा गॉंधी मार्ग -नई दिल्ली

जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन -मुंबई

बनारास हिन्दू विवि -वाराणसी

देवी अहिल्या विवि -इंदौर

गुरू नानक देव विवि -अमृतसर

माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि-भोपाल

वेतनमा न

समाचार वाचन में वेतन आपकी योग्यताओं और अनुभव के आधार पर तय किया जाता है। प्राइवेट चैनल के आने के बाद समाचार वाचक की नियुक्तियॉं अनुबंध के आधार पर की जाने लगी है।

इसके तहत एंकर का अनुबंध 50 हजार प्रतिमाह से 5 लाख रु. प्रतिमाह तक हो सकता है। नए समाचार वाचक को कम-से-कम 20 से 30 हजार रु. प्रतिमाह तक मिल जाता है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट