kundali milan
✕

धन पर टपके लार तो काहे के ईमानदार

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:11 IST)
ND
एक जमींदार के यहाँ बुढ़ापे में पुत्र हुआ। उसके पैदा होने के कुछ दिनों बाद ही जमींदार को गंभीर रोग लग गया। उसे यह चिंता सताने लगी कि मेरे बाद पुत्र राघव का क्या होगा। अपने एक मित्र मोहन की सलाह पर उसने एक दिन अपने खजाने का अधिकांश भाग एक संदूक में भरा।

इसके बाद वह अपने विश्वसनीय नौकर नंदू के साथ उस संदूक को लेकर जंगल में पहुँचा और एक सुरक्षित स्थान पर उसे गाड़ दिया। उसने नंदू को यह भी समझा दिया कि समय आने पर यह संदूक वह राघव को सौंप दे। कुछ दिनों बाद जमींदार का निधन हो गया। कई वर्षों बाद एक दिन राघव मोहन से बोला- चाचाजी, सुना है कि मेरे पिता के पास बहुत धन था, लेकिन हमें तो कुछ नहीं मिला। इस पर मोहन ने उसे नंदू से बात करने की सलाह दी।

जब राघव ने नंदू से पूछा तो वह उसे लेकर जंगल में पहुँचा। लेकिन एक जगह पहुँचकर नंदू चुपचाप खड़ा हो गया। जब राघव ने उससे संदूक के बारे में पूछा, तो वह चिढ़कर बोला- मैं किसी संदूक के बारे में नहीं जानता। उसके इस बदले हुए व्यवहार से परेशान राघव ने सोचा कि बाद में आएँगे।
  एक जमींदार के यहाँ बुढ़ापे में पुत्र हुआ। उसके पैदा होने के कुछ दिनों बाद ही जमींदार को गंभीर रोग लग गया। उसे यह चिंता सताने लगी कि मेरे बाद पुत्र राघव का क्या होगा।      


घर लौटते समय नंदू सामान्य हो गया और राघव के पीछे-पीछे चलने लगा। इसके बाद कई बार ऐसा होने पर राघव ने यह बात मोहन को बताई। इस पर वे बोले- जहाँ पहुँचने पर नंदू असहज हो जाता है, वहाँ खुदाई करो। तुम्हें संदूक मिल जाएगा। राघव ने इस बार ऐसा ही किया और उसे संदूक मिल गया। नंदू उस संदूक को सिर पर उठाकर घर ले आया।

दोस्तो, धन में इतनी शक्ति होती है कि यह बड़े से बड़े ईमानदार को भी विचलित कर देता है। इसी कारण नंदू का व्यवहार बदल जाता था। कहते भी हैं कि बदल देता है धन, अच्छे-अच्छों के मन। आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो जरा-सी दौलत-शोहरत पाते ही बदल गए। जिनसे मिलकर आपको लगा होगा कि अब यह पहले जैसा नहीं रहा।

ऐसे नवधनाढ्य यह नहीं समझते कि जीवन में पैसा नहीं, रिश्ते काम आते हैं और रिश्ते पैसे से नहीं खरीदे जाते। ये तो व्यवहार से ही बनते और बढ़ते हैं। इसलिए आप चाहे कितने ही बड़े धनवान हो जाएँ, लोगों से आपके संबंध तभी बने रह सकते हैं, जब धन आपके सिर पर चढ़कर नहीं बोले। यदि आप माया के चक्कर में आकर व्यवहार बदल लेंगे तो कोई आपको हार नहीं पहनाएगा, यानी पूछेगा नहीं।

दूसरी ओर, एक सवाल यह खड़ा होता है कि नंदू आखिर ऐसा व्यवहार कर क्यों रहा था? वह इसलिए कि कहीं न कहीं उसके मन में एक भाव पल रहा था कि वह संदूक उसे मिले। वह अपने भय के कारण उस संदूक को निकाल तो नहीं पाया, लेकिन उसे छोड़ना भी नहीं चाहता था। बहुत से तथाकथित ईमानदार व्यक्तियों की भी यही कहानी होती है।

वे ईमानदार इसलिए नहीं होते कि वे बेईमान नहीं हैं, बल्कि इसलिए होते हैं कि उन्हें बेईमानी करने का मौका नहीं मिला होता। या मिला भी होता है तो वे डर के मारे उस मौके का फायदा नहीं उठा पाते। अब इन्हें ईमानदार कैसे कहा जा सकता है? अब ऐसी ईमानदारी का क्या फायदा कि सामने तो ईमानदारी दिखाओ, लेकिन धन को देखकर उसे हड़पने के लिए भीतर से लार टपकाओ।

धन को अनुचित तरीके से पाने की यही लालसा बेईमानी करने को प्रेरित करती है। और जब डर के कारण बेईमानी नहीं कर पाते, तो यह भीतर से परेशान करती रहती है और आपका व्यवहार असंतुलित होता जाता है, जिसके कारण अंततः आपका नुकसान ही होता है। इसके बजाय यदि आप अपनी सोच को सकारात्मक रखकर काम करें तो उस धन से अधिक ही कमा सकते हैं, जो आप बेईमानी करके कमाना चाहते थे।

और अंत में, आज 'ऑनेस्टी डे' है। इस अवसर पर आप प्रण करें कि जीवन में हर क्षेत्र में, हर मामले में ईमानदारी से काम लेंगे, ईमानदारी बरतेंगे। फिर बात भले ही आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, कार्यक्षेत्र, रिश्तों की ही क्यों न हों।

यदि आप ऐसा करेंगे तो यकीन मानिए, आपको ईमानदारी का इनाम भी मिलेगा, बशर्ते वह ऊपरी तौर पर न हो यानी आप ईमानदार बनने का सिर्फ दिखावा न करें। क्या कहा- आप ईमानदार हैं, क्योंकि बेईमानी भी ईमानदारी से करते हैं। तो फिर इनाम भी वैसा ही मिलेगा।
लेखक के बारे में
मनीष शर्मा
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट