Daily Horoscope
✕

दबाने से फैलती-फूलती है सोच

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:03 IST)
ND
'11 फरवरी 1990 को दोपहर तीन बजे मुझे रिहा किया जाना था। साढ़े तीन बजे मैं बेचैनी अनुभव करने लगा, क्योंकि तय समय बीत चुका था। अब उन लोगों को और इंतजार कराना संभव नहीं था, जो 27 वर्षों से मेरी प्रतीक्षा कर रहे थे।

लगभग चार बजे मैं और मेरी पत्नी विनी मुख्य द्वार की ओर चल दिए। वहाँ सैकड़ों फोटोग्राफरों, टीवी कैमरों और पत्रकारों के साथ हजारों चाहने वालों को देखकर में हैरान रह गया, क्योंकि इस दृश्य की मुझे कल्पना न थी।

मैंने सोचा था कि सुरक्षा गार्ड और मेरे कुछ परिजनों सहित एकाध दर्जन लोग होंगे। यह सब देखकर लगा कि अभी बहुत कुछ ऐसा होना है जिसके लिए मैं तैयार न था। आगे सभी ने मुझे घेर लिया। जब टीवी वालों ने एक लंबा और काले डंडे जैसा कुछ मेरी ओर किया तो मैं घबराकर पीछे हट गया। मुझे लगा कि शायद मेरे जेल के दिनों के दौरान यह कोई नया हथियार बना लिया गया है। तब विनी ने मुझे बताया कि घबराओ नहीं, यह एक माइक्रोफोन है।
  11 फरवरी 1990 को दोपहर तीन बजे मुझे रिहा किया जाना था। साढ़े तीन बजे मैं बेचैनी अनुभव करने लगा, क्योंकि तय समय बीत चुका था। अब उन लोगों को और इंतजार कराना संभव नहीं था, जो 27 वर्षों से मेरी प्रतीक्षा कर रहे थे।      


भीड़ में पहुँचते ही मेरी दाहिनी मुट्ठी ऊपर उठ गई। मैं पिछले 27 वर्षों में ऐसा नहीं कर पाया था। चारों ओर शोर गूँज रहा था और मुझे अपने भीतर ताकत और खुशी की एक लहर-सी उमड़ती महसूस हुई। लेकिन जिस चीज से मुझे सर्वाधिक हैरानी हुई, वह थी अनेक श्वेत परिवारों द्वारा हमारी कारों के काफिले की झलक देखते के लिए रास्ते पर खड़ा होना।

उनमें से कई ने तो अपनी दाहिनी मुट्ठी भी उठा रखी थी। उनका समर्थन पाकर मैं और अधिक उत्साहित हो उठा। मैं सोचने लगा कि जिस दक्षिण अफ्रीका में मैं वापस लौट रहा हूँ, वह उससे कितना अलग है, जिसे मैं छोड़कर गया था।'

दोस्तो, आप समझ ही गए होंगे कि ऊपर लिखी पंक्तियाँ विश्व के महान नेता नेलसन मंडेला की हैं, जो उनकी आत्मकथा 'लांग वॉक टू फ्रीडम' से ली गई हैं। इनसे पता चलता है कि जेल में 27 वर्षों तक उन्हें बाहरी दुनिया से किस तरह काटकर रखा गया था। उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि दुनिया को उनकी रिहाई का किस बेसब्री से इंतजार है और इन वर्षों में दुनिया कितनी बदल गई है।

लेकिन शायद उस दिन वे भी यह बात जान-समझ गए होंगे कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले व्यक्ति को भले ही कैद कर लिया जाए, लेकिन उसकी सोच, उसके विचार, उसकी सच्चाई को कैद नहीं किया जा सकता। इसलिए यदि आप सर्वहित में सही सोच के साथ सही राह पर बढ़ रहे हैं, तो इसकी चिंता न करें कि कोई आपकी सोच को दबा देगा, क्योंकि दबाने से तो वह और फैलती-फूलती है।

तात्कालिक रूप से भले ही अप्रभावी लगे, लेकिन समय के साथ वह अपना प्रभाव जमा ही लेती है, क्योंकि हर व्यक्ति की सोच को बदलने में समय तो लगता ही है। इसलिए धैर्य के साथ लगे रहें।

दूसरी ओर, कहते हैं कि व्यक्ति निगाह से गायब होते ही दिमाग से गायब हो जाता है। लेकिन ऐसा उन लोगों के साथ नहीं होता, जिनका व्यक्तित्व, व्यवहार, काम और सोच प्रभावशाली होते हैं। वे भले ही कितने ही समय के लिए निगाहों से दूर रहें, लोग उन्हें भूल नहीं पाते। उनका चेहरा निगाहों में बस जाता है। यही कारण था कि अर्से तक निगाहों से दूर रहे मंडेला के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। हमें भी अपने आपको ऐसा बनाना चाहिए कि आपकी छाप सामने वाले के दिलो-दिमाग पर स्थायी रूप से बस जाए।

और अंत में, कल यानी 18 जुलाई को नेलसन मंडेला अपनी उम्र के 9 दशक पूरे कर लेंगे। इस अवसर पर प्रस्तुत हैं उनकी लिखी कुछ और प्रेरक पंक्तियाँ- आज मैं आजाद हूँ, लेकिन पूरी तरह नहीं, क्योंकि आजाद होने के लिए केवल अपनी जंजीरों को तोड़ना काफी नहीं होता, बल्कि दूसरों की आजादी को बढ़ाना और उसका सम्मान करना भी होता है। मैं आजादी की लंबी राह पर चल रहा हूँ।

ऐसा नहीं कि मैं कभी लड़खड़ाया नहीं या लड़खड़ाने से बच गया। रास्ते में मैंने भी कई गलत कदम उठाए होंगे, लेकिन शिखर पर पहुँचने के बाद मुझे इस बात का अहसास हो गया है कि मुझे अभी कई पर्वत शिखरों पर चढ़ना है। मैं अभी ठहर नहीं सकता। मेरी लंबी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। अरे भई, समय रहते तुमने अपनी सोच नहीं बदली तो अपनों के बीच ही पराए हो जाओगे।
लेखक के बारे में
मनीष शर्मा
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट