dharma sangrah
✕

खाली दिनों में न बैठें खाली

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:11 IST)
ND
स्ट्रेटफर्ड ऑन एवन नामक छोटे से गाँव में रहने वाला विलियम शेक्सपियर बाईस वर्ष की उम्र में काम की तलाश में घर छोड़कर लंदन आ गया। बहुत भटकने के बाद उसे एक प्रसिद्ध थिएटर में दर्शकों के घोड़ों की देखभाल का काम मिल गया, जिसे वह पूरी लगन से करने लगा। इसी के चलते जल्द ही वह कॉल बॉय बन गया।

इस जिम्मेदारी को भी वह निष्ठा से निभाने लगा। इस दौरान वह वहाँ की गतिविधियों को बड़े ध्यान से देखता। एक दिन उसकी किस्मत ने पलटा खाया और एक निर्देशक ने उसे एक नाटक में अभिनय का काम दे दिया।

1592 में पहली बार वह अभिनेता के रूप में प्रकाश में आया। धीरे-धीरे उसे अभिनय का काम मिलने लगा तो उसकी रुचि नाटकों में बढ़ी। उसने खुद निर्देशन के इरादे से नाटक लिखवाना शुरू किया, लेकिन यह बहुत ही कठिन और महँगा सौदा था। साथ ही दूसरों के नाटकों में उसे मजा नहीं आता था। एक दिन उसने खुद नाटक लिखने का फैसला किया।

उसकी पहली कृति 'वीनस एंड एडोनिस' की भाषा शैली सभी को पसंद आई। फिर तो उसने नाटकों और कविताओं की झड़ी लगा दी। शेक्सपियर को अब प्रसिद्धि मिल चुकी थी। जिस काम के लिए वह पैदा हुआ था, संघर्षों ने उसे वहाँ पहुँचा दिया।
  स्ट्रेटफर्ड ऑन एवन नामक छोटे से गाँव में रहने वाला विलियम शेक्सपियर बाईस वर्ष की उम्र में काम की तलाश में घर छोड़कर लंदन आ गया। बहुत भटकने के बाद उसे एक प्रसिद्ध थिएटर में दर्शकों के घोड़ों की देखभाल का काम मिल गया।      


दोस्तो, कहते हैं वक्त से पहले और तकदीर से ज्यादा न किसी को मिला है न मिलेगा। इसलिए शेक्सपियर की तरह जो भी काम मिले, उसे बिना उफ्‌ किए, बिना नाक-मुँह सिकोड़े, पूरी लगन से करते रहें। तकदीर आपके लिए आगे के रास्ते खुद खोलती जाएगी। लेकिन यदि आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किस क्षेत्र में करियर बनाया जाए, तो ऐसी स्थिति में परेशान होने की बजाय फैसला अपनी तकदीर पर छोड़कर जो भी काम मिले, करते रहें, खाली न बैठें।

खाली दिनों में खाली न बैठने वालों का तकदीर साथ देती है। वह आपसे संघर्ष करवाकर आपकी परीक्षा लेती है, ताकि आप मजबूत, साहसी, आत्मविश्वासी और बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के योग्य बन सकें। और जैसे-जैसे आप उसकी परीक्षा में सफल होते जाते हैं, वह आपको आगे बढ़ाती जाती है। इस तरह वह आपको अपने भविष्य और भाग्य का निर्माता बनना सिखाती है।

यूनानी कहावत है कि भाग्य इच्छुक को राह दिखाता है और अनिच्छुक को घसीटकर ले जाता है। इसलिए दुर्भाग्य को सहन कर सौभाग्य के पात्र बनें, क्योंकि जो बदकिस्मती को सहन नहीं कर पाते, किस्मत उन्हें अपने लिए अपात्र मानती है।

दूसरी ओर, सामान्य धारणा है कि दुर्भाग्य हमसे बहुत कुछ छीन लेता है, जबकि वास्तव में इन दिनों में जो कमाया जाता है, वह स्थायी होता है और करोड़ों रुपए खर्च करके भी वैसा अनुभव, समझदारी हासिल नहीं की जा सकती।

शेक्सपियर की जीवनी में विद्वानों ने सन्‌ 1578 से 1582 तक (उनके स्कूल छोड़ने और विवाह करने के बीच का समय) तथा सन्‌ 1585 से 1592 तक (लंदन आने के बाद पहली बार उनके लेखक के रूप में पहचान पाने के बीच का समय) के समय को 'लॉस्ट ईयर' माना है, क्योंकि उन दिनों की प्रामाणिक जानकारी नहीं है। कैसे होती प्रामाणिक जानकारी।

व्यक्ति के बारे में जानने-पहचानने की जरूरत तो तभी महसूस होती है जब वह प्रसिद्ध, सफल हो जाता है। नाकामयाब लोगों के बारे में तो कोई नहीं जानना चाहता। अब नाकामयाबी के दिन तो गुमनामी के अँधेरों की तरह होते हैं, संघर्षों भरे होते हैं। इनकी जानकारी कहाँ से मिलेगी, नहीं मिलती।

प्रमाण तो बस यही है कि जब गुमनामी के अँधेरों से बाहर रोशनी में आया है, नजरों में आया है, तो निश्चित ही उन दिनों में कुछ ऐसा किया होगा जिससे यह दिन देखना नसीब हुआ। इसलिए हम तो शेक्सपियर के 'लॉस्ट ईयर' को 'गेन ईयर्स' कहेंगे। क्योंकि उन्हीं दिनों में संघर्ष करके उन्होंने ख्याति अर्जित की।

और अंत में, आज शेक्सपियर की जन्मतिथि है। वे 23 अप्रैल 1564 को पैदा हुए थे और सन्‌ 1616 में इसी दिन उनका निधन हुआ। उनके लिखे नाटकों में सुखान्त और दुखान्त का मिश्रण है। शायद वे चाहते थे कि हम आज के दिन को भी इसी मिश्रित रूप से याद करें, क्योंकि जिंदगी भी सुख-दुःख का मिश्रण जो होती है। अच्छा, खाली हो। इसीलिए शैतानी सूझ रही है।
लेखक के बारे में
मनीष शर्मा
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट