sawan somwar

मोटिवेशनल: काश ये 5 बातें मुझे किसी ने ग्रेजुएशन के समय बताई होती- Bill Gates

Updated: बुधवार, 17 मई 2023 (18:36 IST)
Bill Gates Advice for Graduates
कॉलेज के आखरी दिन वाइट शर्ट पर सबके थॉट लिखवाना आज की जनरेशन में काफी आम है। हां, उन थॉट को घर आकर पढ़ना आपके लिए चैलेंजिंग ज़रूर हो सकता है क्योंकि आपकी उमीदें पूरी तरह से टूट चुकी होती हैं। कॉलेज लाइफ हमें नया एक्सपीरयंस और कई नए दोस्त देती है। कॉलेज के ज़रिए ही हम अपने करियर को चुन पाते हैं। भले ही आप कितना ही बोल लें "क्या बेकार कॉलेज है यार" पर कहीं न कहीं आपने भी अपनी कॉलेज लाइफ एन्जॉय ज़रूर की होगी। हाल ही में नॉर्थेर्न एरिज़ोना यूनिवर्सिटी (Northern Arizona University) में बिल गेट्स ने भी अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि काश मैंने ग्रेजुएशन के समय ये 5 बात सुनी होती।

हालांकि बिल गेट्स ने अपनी ग्रेजुएशन कभी पूरी नहीं की है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की शुरुआत करने के लिए कॉलेज के तीसरे सेमेस्टर में ही ड्रॉपआउट ले लिया था। पर उन्हें लगता है कि आज की जनरेशन को इन बातों के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं बिल गेट्स की 5 कॉलेज लाइफ टिप्स के बारे में....


1. आपकी लाइफ वन एक्ट प्ले नहीं है : आपको इस वक़्त करियर की राइट चॉइस को लेकर काफी प्रेशर फील होता होगा। साथ ही आपको लगता होगा कि आपके द्वारा लिया गया फैसला परमानेंट है पर ऐसा नहीं है। बिल गेट्स को भी अपना स्कूल छोड़ने के बाद लगता था कि वो हमेशा माइक्रोसॉफ्ट के लिए ही काम करेंगे पर वो आज फिलानथ्रॉपी का काम करते हैं। साथ ही क्लाइमेट चेंज, हेल्थ और एजुकेशन के लिए भी कई इनोवेशन करते रहते हैं।

2. कंफ्यूज होना आम है : अगर आप सोचते हैं कि आप स्मार्ट होने के बाद भी अपने करियर में प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं तो आपको पैनिक नहीं होना चाहिए क्योंकि कंफ्यूज होना आम है। आपको जो नहीं पता है आपको वो सीखने में प्राथमिकता देनी चाहिए। आपके कलीग, सीनियर या मेंटर आपकी सोचने की क्षमता को बढ़ावा देते हैं।

3. इम्पोर्टेन्ट प्रॉब्लम को हल करने वाले काम करें : आप अपने करियर की शुरुआत में चैलेंज को देखकर कभी-कभी परेशान हो जाते होंगे पर आपको अपना दिन इम्पोर्टेन्ट प्रॉब्लम को हल करने में गुज़ारना चाहिए जिससे आपको आगे काम करने में मोटिवेशन मिले।

4. दोस्ती की तगत को कम मत समझो : आपको हमेशा अपना दोस्त याद होगा जो कॉलेज या स्कूल में आपके पास बैठता था। बिल गेट्स ने अपने दोस्त पॉल एलन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी जो उनके स्कूल के फ्रेंड थे। आपके दोस्त सिर्फ क्लासमेट नहीं बल्कि आपके नेटवर्क हैं जिनके साथ शयद आप फ्यूचर में काम करें।

5. अगर आप खुद को थोड़ा रेस्ट देते हैं तो आप अलसी नहीं हैं : यंग ऐज में बिल गेट्स, वीकेंड्स और वेकेशन जैसी चीज़ों पर यकीन नहीं करते थे उन्हें सिर्फ काम ही दिखता था। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि ज़िंदगी सिर्फ काम नहीं है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख