dharma sangrah
✕

MG Comet EV : एमजी ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी से उठाया पर्दा, ये हो सकती है कीमत

Updated: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (18:22 IST)
MG Comet EV : एमजी ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी (Comet EV) से पर्दा उठा दिया है। इसका प्रोडक्शन गुजरात स्थित हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है। इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जानिए क्या हैं छोटी ईवी के फीचर्स और क्या हो सकती है कार कीमत- 
 
खबरों के मुताबिक इस छोटी ईवी को 26 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी झलक दिखाई है। इसकी कीमत के बारे में माना जा रहा है कि भारत में यह 10 लाख से लेकर 15 लाख (ex-showroom) हो सकती है।
 
कार इंडोनेशियाई बाजार में बेची जाने वाली Wuling Air EV का ही रीबैज़्ड वर्जन है, जिसे ब्रांड की पैरेंट कंपनी SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कार को कई अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। कार बाजार में इसका मुकाबला Tiago EV से होगा। 
 
एमजी मोटर इस कार में 17.3kWh की क्षमता का बैटरी पैक दे रही है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी। 
 
कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। 
 
नई कार में डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट  टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक फंक्शन और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर-अनलॉक जैसे सैफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख