Hanuman Chalisa
✕

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (19:02 IST)
Maruti Suzuki की Swift ऐसी किफायती हैचबैक है। यह कार लॉन्च होने के बाद से ही ग्राहकों की पसंद है। हालांकि कार की सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब इस कार में कंपनी ने सस्ती हैचबैक के साथ महंगी कारों वाला वह फीचर दिया है जो इसकी सेफ्टी में बड़ा इजाफा करने वाला है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी दिया है जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड है। मारुति सुजुकी ने अपने वैरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) मानक बनाया है, जो पहले केवल टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ उपलब्ध था।
 
ESPमें एक मानक सुरक्षा सुविधा के रूप में यह सिर्फ मारुति सुजुकी स्विफ्ट तक ही अपडेट नहीं है। इसे बलेनो में भी अपडेट किया गया है। मारुति सुजुकी ने पहले अपडेटेड इंजन के साथ एस-प्रेसो पर भी सुरक्षा फीचर्स को अपडेट किया था।

सेफ्टी फीचर्स के अलावा मारुति सुजुकी ने 9.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो compatibility के रूप में कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ बलेनो, एर्टिगा और एक्सएल -6 को भी अपडेट किया है। 

मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले अपने अरेना कार लाइनअप के सभी मॉडल्स का ब्लैक एडिशन मार्केट में उतारा है जिसमें स्विफ्ट भी शामिल है।

पूरी तरह काले रंग वाली स्कीम में मारुति सुजुकी स्विफ्ट बहुत जोरदार दिख रही है। इस रंग को पर्ल मिडनाइट ब्लैक नाम दिया गया है और इस मॉडल रेंज में ऑल्टो के10, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा, एस-प्रेसो और ब्रेजा शामिल हैं। कंपनी ने यही कलर स्कीम नैक्सा रेंज के लिए भी कुछ समय पहले ही पेश की है। 
 Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख