dharma sangrah
✕

महंगी हुईं मारुति की कारें, इतने बढ़े दाम

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (21:35 IST)
नई दिल्ली। देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में करीब 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन लगभग 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नई कीमत की गणना दिल्ली में मॉडलों की शोरूम कीमतों के आधार पर की जाती है।
 
मारुति सुजुकी इंडिया ने गत 23 मार्च को ही कह दिया था कि वह ‘समग्र मुद्रास्फीति और विनियामक जरूरतों’ के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए अप्रैल में अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी।
ALSO READ: Car sales Report March 2023 : Maruti की बिक्री में गिरावट, धड़ल्ले से बिकीं Toyota की कारें, जानिए मार्च में दूसरी कंपनियों की कितनी रही बिक्री
कंपनी ने कहा था कि समग्र महंगाई और विनियामक जरूरतों के दबाव को देखते हुए यह वृद्धि देखी जा रही है। एमएसआई ने कहा था कि कंपनी लागत घटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
 
इससे पहले होंडा कार्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प समेत कई वाहन विनिर्माता कंपनियां भी अप्रैल से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख