ganesh chaturthi

सस्ती हुई Mahindra Thar, कीमतों में 3 लाख रुपए तक की गिरावट

Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (18:59 IST)
Mahindra Thar price in india : अगर आप महिन्द्रा थार के चाहने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने बिक्री को बढ़ाने के लिए अब अपनी तीन-दरवाज़ों वाली थार की क़ीमत में भारी कमी कर दी है। कंपनी का  मानना है कि इस छूट से पुराना स्टॉक क्लियर होगा। जो लोग अभी भी पुराने मॉडल को खरीदना चाहते हैं और असली ऑफ रोडिंग का मजा लेना चाहते हैं उनके लिए यह एक गोल्डन चान्स हैं। महिन्द्रा ने तीन-दरवाजों वाली थार पर 3 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। 
 
सबसे ज्यादा छूट इसके अर्थ इडिशन में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे इस साल की शुरुआत में स्पेशल इडिशन के तौर पर पेश किया गया था। कीमत की बात करें तो, थार को की कीमत 11.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 17.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है टॉप-स्पेक 4×4 वैरिएंट के साथ है। छूट के बाद भी थार 3-डोर को मारुति सुज़ुकी जिम्नी और फ़ोर्स गुरखा तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा था।
ALSO READ: इतनी सस्ती SUV हुई लॉन्च, जानिए नई Nissan Magnite Facelift के क्या हैं फीचर्स
इंजन और पावर
पावर के लिए थार में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। वहीं थार अर्थ एडिशन के साथ ग्राहकों के लिए एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं। थार अर्थ एडिशन पेट्रोल मैन्युअल की कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होती है।
2026 में 5 डोर की चाबी
महिंद्रा थार Roxx 5 डोर के लिए आपको इंतजार करना होगा। अगर आप आज बुक करते हैं तो  2026 में आपको इस कार की चाबी मिलेगी। Thar Roxx के कुछ वेरिएंट पर 18 महीने का वेटिंग हो गया है। इस वर्ष 15 अगस्त को इसे कार बाजार में उतरा गया था। कंपनी ने इसकी इसकी कीमत 12.99 लाख रुपए से शुरू होती है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अगला लेख