Dhanteras
✕

आम बजट से जुड़े कुछ रोचक पहलू

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (20:49 IST)
भारत के संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार आम बजट देश का सालभर का वित्तीय लेखा-जोखा है, जो प्रतिवर्ष फरवरी के अंतिम कार्य दिवस पर भारत के वित्तमंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है। पेश हैं आम बजट के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-

* भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शणमुखम चेट्‍टी द्वारा पेश किया गया था।
* मोरारजी देसाई ने वित्तमंत्री के तौर पर 10 बार बजट पेश किया है। यह भारत के किसी भी वित्तमंत्री द्वारा सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
* पूर्व वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने 7 बार आम बजट पेश किया है।
* 1950 में बजट लीक हो गया था। तब यह राष्ट्रपति भवन में छपता था।
* मोरारजी देसाई ने 29 फरवरी 1964 और 1968 को बजट पेश किया। वे भारत के एकमात्र वित्तमंत्री हैं, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर बजट पेश किया।
* भारत के इतिहास में अब तक केवल एक ही महिला वित्तमंत्री हुई हैं। इंदिरा गांधी। प्रणब मुखर्जी पहले राज्यसभा सदस्य हैं, जो वित्तमंत्री बने।
* राजीव गांधी भारत के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने संसद में बजट पेश किया। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ऐसा किया था।
* सन 2000 तक बजट फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस को शाम 5 बजे पेश किया जाता था, लेकिन 2001 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने पर वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने ब्रिटिश समय पर आधारित यह परंपरा तोड़ी और तब से बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता है।
* निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला नेता हैं, जो पूर्णकालिक वित्तमंत्री बनीं।
* मोदी सरकार ने बजट को लेकर नई परंपरा की शुरुआत की। अब फरवरी के आखिरी कार्यदिवस की अपेक्षा एक फरवरी को पेश किया जाता है।
* 2017 से रेल बजट को भी आम बजट में समाहित कर दिया गया, जबकि 1924 से यह अलग से पेश किया जाता रहा था। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख