dharma sangrah

जानिए बजट से पहले क्या होती है हलवा सेरेमनी, क्यों लॉक इन में चले जाते हैं अधिकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (14:04 IST)
Budget 2025 Halwa Ceremony significance: हर साल 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाता है। इस बार भी 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी की काफी चर्चा होती है। आइए जानते हैं क्या है हलवा सेरेमनी और क्यों यह बजट से पहले मनाई जाती है।

क्या है हलवा सेरेमनी?
हलवा सेरेमनी बजट के दस्तावेजीकरण के बाद मनाई जाती है। यह आयोजन बजट प्रेस में होता है। बजट प्रेस नॉर्थ ब्लॉक में नीचे बेसमेंट में है। यहां बड़ी कढ़ाही में हलवा बनता है और सब लोग हलवा खाते हैं। हलवा सेरेमनी में वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारी भाग लेते हैं। इस आयोजन के बाद बजट की छपाई शुरू हो जाती है।

क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी?
हलवा सेरेमनी का आयोजन बजट की तैयारी पूरी होने और वित्त मंत्री के बजट भाषण से पहले होता है। बजट बनाने में लगे लोगों की कई दिनों की मेहनत रंग लाती है, इसलिए एक उत्साह का माहौल रहता है। भारतीय परंपरा में कोई भी अच्छा काम होने पर मीठा खाने और खिलाने की परंपरा रही है। इसलिए हलावा खिलाकर बजट बनाने में लगे अधिकारियों का मुंह मीठा कराया जाता है।

10 दिनों तक नॉर्थ ब्लॉक में लॉक इन रहते हैं अधिकारी
हलवा सेरेमनी के बाद बजट छापने वाले 100 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं। ये लोग 10 दिन तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं। ये लोग वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद ही बाहर निकलते हैं। बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक ना हो, इसलिए यह नियम है।

हलवा सेरेमनी का इतिहास
साल 2022 में कोरोना महामारी के समय प्रोटोकॉल को देखते हुए हलवा सेरेमनी नहीं मनाई गई थी। उस साल बजट का दस्तावेजीकरण भी नहीं हुआ था। बल्कि इसे डिजिटल रूप से पेश किया गया था। उस समय हलवा सेरेमनी के बजाय मिठाई बांटी गई थी। कोविड के बाद फिर से हलवा सेरेमनी का आयोजन होता आ रहा है।
ALSO READ: Union Budget 2025-26 : बीमा कंपनियों को बजट में स्वास्थ्य सेवा के लिए कर लाभ और रियायतों की उम्मीद
 
बजट की तैयारी और महत्व
बजट की तैयारी में कई महीने लगते हैं। वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी दिन रात काम करके बजट को अंतिम रूप देते हैं। बजट में देश की अर्थव्यवस्था, टैक्स, योजनाओं आदि के बारे में महत्वपूर्ण घोषणाएं होती हैं।बजट देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें सरकार अपनी आय और खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। बजट के माध्यम से ही सरकार देश की आर्थिक नीतियों का निर्धारण करती है। हलवा सेरेमनी भारतीय बजट प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल एक परंपरा है, बल्कि यह टीम वर्क का भी प्रतीक है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख