suvichar

बजट में किसानों के लिए 40000 करोड़ की घोषणा

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (00:21 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कृषि क्षेत्र की विकास दर 4 प्रतिशत से अधिक करने के उद्देश्य से कृषि ऋण 10 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्‍तर पर निर्धारित करने, सिंचाई के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था करने तथा किसानों की आय बढाने के लिए 8,000 करोड़ रुपए की संचित निधि से दूध प्रसंस्‍करण एवं आधारभूत संरचना निधि की स्‍थापना करने की बुधवार को घोषणा की।
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में वर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार को मानसून की स्थिति बेहतर रहने से चालू वर्ष 2016-17 के दौरान कृषि क्षेत्र की विकास दर 4.1 प्रतिशत होने की उम्‍मीद है। 
 
उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्‍त ऋण उपलब्‍ध कराया जाएगा तथा 2017-18 में इसका लक्ष्‍य 10 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्‍तर पर निर्धारित करने का प्रस्ताव है। पिछली बार यह 9 लाख करोड़ रुपए रखा गया था।
 
जेटली ने कहा कि लगभग 40 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान सहकारी ढांचे से ऋण प्राप्‍त करते हैं। सरकार जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की कोर बैंकिंग प्रणाली के साथ सभी 63‍,000 क्रियाशील प्राथमिक कृषि ऋण सोसाइटियों के कम्‍प्‍यूटरीकरण के लिए नाबार्ड की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्य 1900 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से राज्‍य सरकारों की वित्‍तीय भागीदारी के साथ 3 वर्ष में पूरा किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि नाबार्ड में एक दीर्घकालीन सिंचाई कोष स्‍थापित किया जा चुका है और प्रधानमंत्री ने इसकी स्‍थाई निधि में 20,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्‍त राशि देने की घोषणा की है। पहले इस कोष में कुल 20 000 करोड़ रुपए था, जो अब बढकर 40,000 करोड़ रुपए हो गया। (वार्ता)
 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

GSRTC का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड : 26 अगस्त को एक ही दिन में 88,626 टिकटों की स्मार्टफोन बुकिंग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 5 साल पूरे, 12 से 53 पाठ्यक्रमों तक पहुंची शैक्षिक यात्रा

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

अगला लेख