Hanuman Chalisa

भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी डिजिटल अर्थव्यवस्था : अरुण जेटली

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (00:19 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिए जाने से भ्रष्टाचार व कालेधन का खात्मा होगा, प्रणाली स्वच्छ होगी। सरकार शीघ्र ही आधार आधारित भुगतान प्रणाली शुरू करेगी ताकि देश के दूरदराज के इलाकों में रह रहे लोगों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया जा सके।
 
जेटली ने संसद में बजट भाषण में कहा कि मर्चेंट सक्षम आधार भुगतान प्रणाली शीघ्र ही शुरू की जाएगी। यह विशेषकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जिनके पास डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट व मोबाइल फोन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना सरकार की रणनीति का अभिन्न हिस्सा है।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलों से देश में निजी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत डिजिटल क्रांति की कगार पर है। डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर जाना आम जनता के लिए बड़ा फायदेमंद होगा। वित्तमंत्री ने कहा कि भीम एप से डिजिटल भुगतान व वित्तीय समावेशन के लिए मोबाइल फोन अधिक सशक्तीकरण होगा।
 
उन्होंने कहा कि अब तक 125 लाख लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया है। सरकार भीम का इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं लाएगी। इनमें आम उपयोक्ताओं के लिए एक रेफरल बोनस योजना तथा व्यापारियों के लिए कैशलेस योजना है। (भाषा)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख