Hanuman Chalisa

टि्वटर पर छाया रहा बजट

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (22:25 IST)
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट टि्वटर पर इस सप्ताह भारत का आम बजट छाया रहा। 
बजट से संबंधित ट्वीट तो काफी पहले से आने शुरू हो गए थे, लेकिन इस सप्ताह 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बजट के संबंध में कुल 7,20,000 ट्वीट किए गए। 
 
टि्वटर ने बताया कि 'हैशटैगबजट2017' बुधवार को पूरे दिन छाया रहा। बजट पेश किए जाने के तुरंत बाद दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर इस हैशटैग के साथ ट्वीट का प्रवाह बढ़कर डेढ़ हजार ट्वीट प्रति मिनट पर पहुंच गया। 
 
स्वयं वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी टि्वटर पर आम लोगों से बजट के बारे में प्रश्न आमंत्रित किए तथा उनके जवाब दिए। टि्वटर ने बताया 'माई क्वेश्चन टू एफएम' तथा 'आस्क योर एफएम' के हैशटैग के साथ उन्होंने सवाल-जवाब के 2 सिलसिले होस्ट किए जिससे बजट के ट्वीट का प्रवाह बढ़ा। 
 
टि्वटर ने इस विशेष अवसर के लिए अपने तरह की पहली पहल करते हुए एक निजी टेलीविजन चैनल और भारतीय स्टेट बैंक के साथ भागीदारी की थी। (वार्ता)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख