biodatamaker
✕

एलन समूह के इंदौर स्थित 3 कोचिंग सेंटरों पर आयकर का छापा

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (22:03 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित एक कोचिंग संस्थान (एलन समूह) के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की है।
 
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि राजस्थान आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार सुबह कार्रवाई के लिए यहां पहुंचे थे। इस दल ने इंदौर के आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर एलन समूह के रणजीत हनुमान मंदिर रोड स्थित कोचिंग सेंटर, तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर और एक अन्य सेंटर पर छापामार कार्रवाई शुरू की है।
 
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने एलन समूह के राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कोचिंग सेंटरों के साथ ही चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, पूना आदि शहरों के कोचिंग सेंटरों पर एकसाथ कार्रवाई की है। एलन समूह मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग सहित सभी तरह की प्रवेश परीक्षाओं की विद्यार्थियों को कोचिंग देता है।
 
एलन समूह ने प्रारंभ में राजस्थान के कोटा में एक इंस्टीट्यूट खोला और बाद में जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में सेंटर्स स्थापित किए। आयकर विभाग कई माह से समूह के व्यावसायिक व्यवहारों पर नजर रखे हुए था। विभाग ने कर अपवंचन के संदेह के आधार पर इस समूह पर छापामार कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख