biodatamaker
✕

कृषि क्षेत्र में 4.1% की छलांग का अनुमान : अरुण जेटली

Updated: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (19:58 IST)
नई दिल्ली। दो वर्ष के सूखे के बाद अच्छे मानसून से 2016-17 में कृषि की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
 
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में मानसून काफी बढ़िया रहने के कारण कृषि क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 13 जनवरी 2017 तक रबी फसलों का कुल बुवाई रकबा 616.2 लाख हेक्‍टेयर रहा है जो पिछले वर्ष के इसी अवधि में दर्ज किए गए रकबे के मुकाबले 5.9 प्रतिशत अधिक है।
 
वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 13 जनवरी 2017 को गेहूं का बुवाई रकबा पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए  गए  रकबे की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक रहा। इसी तरह वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 13 जनवरी 2017 को चने का बुवाई रकबा पिछले वर्ष के समान सप्‍ताह के मुकाबले 10.6 प्रतिशत ज्‍यादा रहा। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख