sundarkand
✕

सोने-चांदी में चमक बढ़ी

Updated: मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (19:51 IST)
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर जेवराती मांग में आई तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव तथा औद्योगिक मांग में आई तेजी से चांदी गिरावट से उबरते हुए 150 रुपए चढ़कर 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.70 डॉलर चमककर 1,199.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.70 डॉलर की चमक के साथ 1,201.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
आव्रजन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख से वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग को बढ़ावा दिया है, जिससे इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आ गया है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट ने भी पीली धातु को बल दिया है।
 
फिलहाल निवेशकों की नजर देर शाम से शुरू होने वाली फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक पर टिकी है, जिससे सोने की तेजी सीमित रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने गत दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा करते समय ही इस साल तीन बार ब्याज दर बढाने के संकेत दिए थे। ब्याज दर बढ़ाए जाने से डॉलर को मजबूती मिलती है जिससे सोने के भावों में गिरावट आ जाती है।
 
बाजार विश्लेषकों की राय में निवेशकों को यह लगने लगा है कि ट्रंप आव्रजन तथा संरक्षणवादी नीतियों के प्रति संजीदा है और उन्होंने इस दिशा में पाबंदी का जो रास्ता अपनाया है, उससे प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा क्षेत्र को गहरा नुकसान होगा। निवेशकों की इस धारणा से सोने को मजबूती मिली है। दरअसल राजनीतिक अस्थिरता तथा भू-राजनीतिक तनाव के बढ़ने से लोग बांड और शेयर बाजार की अपेक्षा सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। लंदन में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 17.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय रही पर तेजी तथा घरेलू मांग ने स्थानीय स्तर पर इसे मजबूती दी है। (वार्ता) 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख