Dhanteras
✕

बजट पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Updated: बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (15:14 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट को देश में बदलावों की दिशा में आगे बढाना वाला बताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ-साथ यह पूरी तरह गरीबों के कल्याण पर आधारित है इसलिए यह उत्तम बजट है।  मोदी ने कहा कि वर्ष 2017-18 के बजट में किये गये प्रावधानों से ग्रामीणों, किसानों और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है, जो देश को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बजट में हर तबके के  लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। गरीब, किसान और युवाओं के लिए रोजगार पर भी ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही महिला कल्याण और रेल सुरक्षा पर भी  ध्यान दिया गया है। 
 
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने भी बजट का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि इस बार रेल बजट और आम बजट एक साथ ही पेश किया  गया है। दूसरी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें कोई दृष्टिकोण और कोई सोच नहीं। किसानों और युवाओं के  रोजगार के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। (वार्ता)
Budget 2017 : पढ़िए बजट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख