Govardhan puja
✕

सरकार निर्यात क्षेत्र की मदद के लिए पहल करेगी : जेटली

Updated: सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (14:31 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यातकों को और समर्थन दिया जाएगा।
 
जेटली ने 2016-17 के आम बजट के भाषण में कहा क‍ि शुल्क वापसी योजना को बढ़ाया और उसे विस्तार दिया गया है ताकि इसमें ज्यादा उत्पाद तथा ज्यादा देश शामिल किए जा सकें। सरकार निर्यात क्षेत्र को मदद करने के लिए पहल करना जारी रखेगी। योजना के तहत सरकार ने निर्यात उत्पादों के लिए आयात लागत पर शुल्क रिफंड करेगी।
 
निर्यात लगातार 14वें महीने जनवरी माह में 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डॉलर रह गया। ऐसा पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में गिरावट के मद्देनजर हुआ, हालांकि व्यापार घाटे में सुधार हुआ है।
 
पिछले महीने आयात 11 प्रतिशत घटकर 28.71 अरब डॉलर रह गया था जिससे व्यापार घाटा 7.63 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले 11 महीनों का न्यूनतम स्तर था। पिछले साल फरवरी में व्यापार घाटा 6.85 अरब डॉलर था। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन