suvichar

निष्क्रिय संपत्तियों की बिक्री करेगा दीपम

Updated: सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (14:05 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को नए निवेश के लिए अपनी निष्क्रिय संपत्तियों का मौद्रिकीकरण करना होगा। विनिवेश विभाग को विनिवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन (डीआईपीएएम) का नया नाम दिया गया है।
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में 2016-17 का बजट पेश करते हुए कहा कि नीति आयोग उन कंपनियों की पहचान करेगा, जो रणनीतिक बिक्री के पात्र हैं।
 
जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि नई परियोजनाओं में निवेश के लिए संसाधन जुटाने को हमें सीपीएसई की संपत्तियों का इस्तेमाल करना होगा। हम केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) को अपनी व्यक्तिगत संपत्तियों मसलन जमीन, विनिर्माण इकाइयों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इससे वे अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपनी संपत्ति के मूल्य का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में सरकार के निवेश के प्रबंधन को यह नई नीति होगी। इसमें विनिवेश और रणनीतिक बिक्री शामिल है। विनिवेश विभाग को भी अब डीआईपीएएम के नाम से जाना जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि नीति आयोग रणनीतिक बिक्री के लिए सीपीएसई की पहचान करेगा। जेटली ने कहा कि हम सीपीएसई में सरकार के निवेश के दक्ष प्रबंधन के लिए एक वृहद रख अपनाएंगे। पूंजी पुनर्गठन, लाभांश और बोनस शेयर जैसे मुद्दों को हल किया जाएगा। 
 
सरकार जल्द रणनीतिक बिक्री के लिए एक वृहद नीति लेकर आएगी। इसमें यहां तक कि मुनाफा कमाने वाली कंपनियों की रणनीतिक बिक्री का तरीका और मूल्यांकन का तरीका शामिल होगा। (भाषा) 
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर