Dhanteras
✕

रेलवे की 1.21 लाख करोड़ रुपए की योजना

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (19:57 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने दूसरे पूर्ण रेल बजट में सुधारों को गति देने के साथ ही यात्री सुविधाओं पर जोर देते हुए वर्ष 2016-17 के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपए की योजना पेश की है, जो चालू वित्त वर्ष की 1 लाख करोड़ रुपए की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। 
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में किराए भाड़े में बढ़ोतरी किए बगैर रेलवे के राजस्व को बढ़ाने के अनेक उपायों की घोषणा की है, हालांकि बजट में नई ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है। रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे की चालू वित्त वर्ष की योजना 1 लाख करोड़ रुपए की है जिसमें अगले वित्त वर्ष में 21 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
 
रेल बजट में सकल यातायात प्राप्तियां 1,84,820 करोड़ रुपए रखी गई है। यात्री यातायात राजस्व में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है और इससे कुल 51,012 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। माल ढुलाई का लक्ष्य 5 करोड़ टन निर्धारित किया गया है जिससे 1,17,933 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना अनुमानित है। अन्य कोचिंग से 6,185 करोड़ रुपए मिलने और अन्य आय 9,590 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।
 
प्रभु ने कहा कि बजट अनुमान में साधारण संचालन व्यय के लिए 1,23,560 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है जिसमें 3 हजार करोड़ की ऋण राशि भी शामिल है। इसकी व्यवस्था रेलवे ऋण सेवा निधि की निकासी के जरिए की जाएगी। 
 
इस बजट में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू किए जाने के मद्देनजर 45,500 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए 3,160 करोड़ रुपए मूल्यह्रास आरक्षित निधि (डीआरएफ) से तथा 200 करोड़ उत्पादन इकाइयों से जुटाए जाएंगे। रेलवे की वार्षिक योजना में डीआरएफ से सकल व्यय 7,160 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। 
 
प्रभु ने कहा कि वर्ष 2015-16 का रेलवे बजट 1,83,578 करोड़ रुपए अनुमानित था जिसमें 15,744 करोड़ रुपए की कमी आई है। संशोधित अनुमान के अनुसार यात्री आय में वर्ष 2014-15 की तुलना में 16.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
 
उन्होंने कहा कि किफायती एवं मितव्ययिता उपाय शुरू किए जाने से व्यय 8,720 करोड़ रुपए घटा है और यह बजट अनुमान के 1,19,410 करोड़ रुपए से घटकर 1,10,690 करोड़ रुपए पर आ गया है। (वार्ता) 
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी