Dhanteras
✕

बुलेट ट्रेन के साथ ही उस जैसी बिना इंजन वाली ‘ट्रेन सेट’ भी दौड़ाएंगे प्रभु

Updated: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (16:30 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना को आगे बढ़ने के साथ ही 2 वर्ष के भीतर बुलेट ट्रेन जैसी ‘ट्रेन सेट’ दौड़ाने का भी संकेत दिया जिससे यात्रा समय में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आ जाएगी।

प्रभु ने लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त करने और यात्रा समय में लगभग 20 प्रतिशत की कमी करने के उद्देश्य से एक आधुनिक गाड़ी प्रणाली जिसे ‘ट्रेन सेट’ कहा जाता है, को शुरू करने का प्रस्ताव है। यह डिजाइन में बुलेट ट्रेन के समान है और इन्हें इंजन के बिना मौजूदा पटरियों पर भी चलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा क‍ि हम आशा करते हैं कि अगले 2 साल के अंदर ट्रेन सेट गाड़ियों का पहला सेट पटरियों पर दौड़ने लगेगा। इसके परिणामस्वरूप रेलवे को उच्चतर क्षमता उपलब्ध होगी और ऊर्जा की अधिक बचत होगी।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में रेलमंत्री ने कहा कि हम अत्यंत जोश के साथ इस उच्च रफ्तार की रेलगाड़ियां चलाने की अपनी विशेष परियोजनाओं को जारी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के संदर्भ में व्यावहारिकता अध्ययन अंतिम चरण में है और इसकी रिपोर्ट इस वर्ष के मध्य तक प्राप्त हो जाने की उम्मीद है। यह रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के बाद इस बारे में ‘त्वरित और उपयुक्त’ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि हीरक चतुर्भुज पर अन्य हाईस्पीड मार्गों के संबंध में भी अध्ययन शुरू किए जा रहे हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी