ramcharitmanas

डर @ द माल

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (13:35 IST)
PR
डर @ द माल का सबसे बड़ा आकर्षण निर्देशक पवन कृपलानी है जिनकी पिछली फिल्म 'रागिनी एमएमएस' एक बेहतरीन हॉरर फिल्म थी। पवन अपनी दूसरी फिल्म में निराश करते हैं और बजाय उन्होंने कुछ नया करने के इस हॉरर मूवी में वही मसालों का उपयोग किया है जिन्हें हम सैकड़ों हॉरर मूवीज में देख चुके हैं। दर्शकों को डराने के लिए उन्होंने सब कुछ किया, जिनमें से कुछ कारगर सिद्ध हुए और ज्यादातर बेकार।

यूं भी हॉरर फिल्मों की कहानियां और सिचुएशन लगभग एक जैसी ही होती है और सारा दारोमदार प्रस्तुतिकरण पर आ टिकता है। 'डर @ द माल' की न कहानी में दम है और न प्रस्तुतिकरण में। फिल्म में आगे क्या होने वाला है इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसे में हॉरर फिल्म का सारा रोमांच खत्म हो जाता है।

कहानी है एक मॉल की जिसके बारे में अफवाह है कि उसमें भूतों का वास है। मॉल के मालिक उसकी रिओ‍पनिंग करते हैं ताकि लोग वहां आने लगे और वे मॉल को बेच सके। सुरक्षा का जिम्मा वे एक नए सिक्यूरिटी ऑफिसर विष्णु (जिमी शेरगिल) को सौंपते हैं। क्या विष्णु रहस्य का पर्दाफाश कर पाएगा या शिकार बन जाएगा?

निर्देशक पवन ने इस साधारण सी कहानी को खूब उलझाने की कोशिश की है और फिल्म को लंबा खींचा है, इसका परिणाम ये हुआ कि फिल्म बेहद लंबी और उबाऊ लगती है। दर्शकों को डराने की उनकी ज्यादातर कोशिशें नाकामयाब हुई हैं। कई दृश्य अन्य फिल्मों से प्रेरित है। फ्लेशबैक सीन का जरूरत से ज्यादा उपयोग है और इन्हें छोटा किया जा सकता था। हॉरर फिल्मों में गाने रखने का कोई अर्थ नहीं है। बैकग्राउंड म्युजिक जरूर ठीक-ठाक है।

जिमी शेरगिल अच्छे कलाकार हैं और इस तरह की भूमिकाएं निभाना उनके लिए बेहद आसान है। नुसरत भरूचा और आरिफ जकारिया ने अपना काम गंभीरता से किया है।

कुल मिलाकर डर @ द माल प्रभावित करने में नाकाम है।

PR
बैनर : मल्टी स्क्रीन मीडिया मोशन पिक्चर्स, कॉन्टिलो एंटरटेनमेंट
निर्देशक : पवन कृपलानी
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : जिमी शेरगिल, नुसरत भरूचा, आरिफ जकारिया, आसिफ बसरा, नीरज सूद
2 घंटे 4 मिनट
रेटिंग : 1.5/5

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म

'रॉकी भाई' के मुरीद हुईं नयनतारा, यश के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के 6 साल, जब जाह्नवी कपूर ने पर्दे पर दिखाया था एक महिला के जज्बे और साहस की कहानी

8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी 'राका' की शूटिंग कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर की डिलीवरी से पहले करेंगी शूट रैप

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के 'अफेयर्स' वाले आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अपनों की बुराई करना आसान रास्ता है

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका