Hanuman Chalisa

लक

PR
बैनर : श्री अष्टविनायक सिनेविज़न लिमिटेड
निर्माता : ढिलिन मेहता
निर्देशक : सोहम शाह
संगीत : सलीम-सुलैमान
कलाकार : संजय दत्त, इमरान खान, श्रुति के. हासन, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी, रवि किशन, रति अग्निहोत्री

फिल्म ‘लक’ कहानी है राम मेहरा (इमरान खान) की। कई तरह की समस्याओं से घिरा राम आखिर एक दिन उस जगह पहुँच जाता है, जहाँ उसके पास ताकत है, साधन है, लेकिन अवसर नहीं है। इस दुर्भाग्य से वह बाहर निकलना चाहता है।

कहा जाता है ‘तकदीर तो वह है जब अवसर आपके द्वार खटखटाए और आप उसका जवाब दें।‘ ऐसा ही कुछ राम के साथ होता है। जैसे ही वह अवसर स्वीकारता है उसे अहसास होता है कि उसके पास इतनी बड़ी ताकत और क्षमता है कि वह आने वाली हर समस्या से निपट सके। लेकिन समस्याओं का अंत नहीं होता। बार-बार उसके लक की परीक्षा होती है।

राम के लिए मूसा (संजय दत्त) लगातार समस्याएँ पैदा करता है। मूसा बहुत ही भाग्यशाली इंसान है। गैंबलिंग की दुनिया का वह सबसे बड़ा डॉन है। मूसा से मुकाबले करने में राम को रिटायर्ड मेजर (मिथुन चक्रवर्ती), कैदी (रवि किशन) के अलावा डैनी और चित्रांशी की मदद मिलती है।

पैसठ दिन में फिल्माई गई ‘लक’ की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका, बैंकॉक और गोआ में हुई है।

PR
क्या कहते हैं सोहम
’लक’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लक के जितने भी अर्थ और रूप हो सकते हैं उनका चित्रण किया गया है। लक बदलने के साथ ही इंसान की दुनिया बदल जाती है। कोई लॉटरी का टिकट जीतकर अपनी किस्मत बदल लेता है तो किसी के साथ दुर्घटना घट जाती है और उसका बाल भी बाँका नहीं होता। इसी को लक कहते हैं।‘

Show comments

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका