sundarkand

जंजीर की कहानी

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2013 (15:05 IST)
बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, अदाई मेहरा प्रोडक्शन्स प्रा.लि., फ्लाइंग टर्टल फिल्म्स, रैम्पेज मोशन पिक्चर्स लि.
निर्देशक : अपूर्व लाखिया
संगीत : चिरंतन भट्ट, आनंद राज आनंद
कलाकार : राम चरण, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, माही गिल
रिलीज डेट : 6 सितंबर 2013

PR


प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित ‘जंजीर’ (1973) ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया था। उसी फिल्म का रिमेक 40 वर्ष बाद बनाया गया है, जिसमें लीड रोल दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार राम चरण तेजा ने निभाया है।

PR


विजय बेहद ईमानदार पुलिस ऑफिसर है और एक बार फिर उसका ट्रांसफर हो गया है। वह अंडरवर्ल्ड के गुंडों को सलाखों के पीछे डालना चाहता है। उसके पास एक ऐसा मामला आता है जिसमें तेजा के गुंडों द्वारा की गई हत्या की एक चश्मदीद गवाह पुलिस की मदद करने से इंकार करती है। रिया को विजय इस बात के लिए राजी कर लेता है कि वे तेजा के खिलाफ अपना बयान दे।

PR

तेल माफिया तेजा किसी भी कीमत पर रिया की मौत चाहता है। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विजय अपने घर में उसे जगह देता है। धीरे-धीरे विजय को महसूस होता है रिया उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है।

PR

विजय की मुलाकात शेरखान से होती है। शेरखान अवैध तरीके से कारों को खरीदने और बेचने का काम करता है। विजय की ईमानदारी से शेरखान बेहद प्रभावित होता है और अपने आपको बदल लेता है। वह विजय को अपना दोस्त बना लेता है और उसके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है।

PR

विजय अपनी खुद की लड़ाई भी लड़ रहा है। वह उस शख्स की तलाश कर रहा है जिसने उसके माता-पिता की हत्या की है। वह छोटा था तब उसकी आंखों के सामने उसके मां-बाप की हत्या कर दी गई थी।

PR

‘जंजीर’ की कहानी विजय के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, तेजा को पकड़ने की कोशिश और अपने माता-पिता के हत्यारों को ढूंढने के इर्दगिर्द घूमती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका