• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. हवा हवाई की कहानी
Written By समय ताम्रकर

हवा हवाई की कहानी

हवा हवाई
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियोज, अमोल गुप्ते सिनेमा प्रा.लि.
निर्माता : अमोल गुप्ते, दीपा भाटिया
निर्देशक : अमोल गुप्ते
संगीत : हितेश सोनिक
कलाकर : साकिब सलीम, पार्थो गुप्ते, प्रज्ञा यादव, नेहा जोशी, मकरंद देशपांडे, रज्जाक खान
रिलीज डेट : 9 मई 2014

PR


हवा हवाई मनुष्य के उत्साह की जीत, दोस्ती और किसी के सपने को सच करने की यात्रा की कहानी है। अर्जुन (पार्थो गुप्ते) अपनी मां और छोटी बहन के साथ बड़े शहर जाता है। वहां पहली बार इन-लाइन स्केटिंग के बारे उसे पता चलता है। लकी (साकिब सलीम) से स्केटिंग सीखने का सपना अर्जुन देखता है। उसका ये सपना सच करने की जवाबदारी उसके चार दोस्त लेते हैं। आशा और आकांक्षाओं की इस कहानी में क्या अर्जुन के सपनों पर पंख लगेंगे? जानने के लिए देखना होगी 'हवा हवाई'।