• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. बबल गम
Written By समय ताम्रकर

बबल गम

बबल गम
निर्माता : सुषमा कौल
निर्देशक : संजीवन लाल
संगीत : हनीफ शेख, बप्पी तुतुल
कलाकार : सोहेल लखानी, देल्जाद हीरावली, अपूर्व अरोरा, सूरज सिंह, सचिन खेड़ेकर, तन्वी आजमी
रिलीज डेट : 29 जुलाई 2011

PR


बबल गम एक 14 साल के लड़के वेदांत की दिल्लगी, मजाक और हल्के-फुल्के रोमांस से भरी कहानी है। बचपन से वेदांत ने अभी-अभी बाहर कदम रखा है, फिर भी जवानी तक पहुंचने में कुछ समय बाकी है। जीवन के इस उलझे हुए पड़ाव पर जहां भावनाओं के साथ पढ़ाई का भी एक नाजुक मोड़ है, वेदांत को प्रेम तो नहीं पर प्रेम का अहसास जरूर हो जाता है। उसकी जिंदगी में बहुत-सा उलटफेर तो होता ही है पर साथ में वो प्यार, रिश्तों और जीवन में इनकी खूबसूरत अहमियत को भी समझ जाता है।