रविवार, 2 अप्रैल 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. When sexy Sunny Leone reached between dirty water and dead fishes and got sick the next day
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (18:55 IST)

सेक्सी सनी लियोन जब गंदे पानी और मरी मछलियों के बीच पहुंचीं और अगले दिन हुईं बीमार

सेक्सी सनी लियोनी से जुड़ा किस्सा है। थोड़ा पुराना है। सनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' तो आपको याद ही होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तो, सनी इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फिल्मों में उन्हें अपना पैर जमाना था इसलिए वे जम कर मेहनत कर रही थीं। हिंदी भी सीख रही थीं। 


 
फिल्मों में काम करना आसान नहीं है और कई बार सांपों से भरी झील और गंदे पानी में भी उतरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ सनी लियोन के साथ। 'रागिनी एमएमएस 2' के एक सीन के मुताबिक उन्हें एक झील में उतरना था। मुंबई के निकट वसई स्थित झील का चुनाव कर लिया गया। यह डरावनी लोकेशन है।
 
सीन रात को शूट किया जाना था। वैनिटी वैन एक निश्चित जगह तक ही जा सकती थी। वहां से झील तक का फासला लंबा था और पैदल चल कर ही जाया जा सकता था। सनी झील तक पहुंचीं। 

 
सनी लियोन तक भी यह बात पहुंच गई कि इस झील में सांप हैं, इसके बावजूद उन्होंने शॉट देने का फैसला किया। गंदे पानी में वे उतर गईं और पूरी रात उन्हें शूटिंग करनी पड़ी। अगले दिन सनी बीमार हो गईं और उन्हें स्किन एलर्जी भी हो गई। 
 
सनी लियोन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- 'मैं बहुत डर गई थीं। पानी बहुत गंदा था और मैंने मरी हुई मछली भी देखी थी।' लेकिन इस शॉट को देते हुए सनी लियोन ने कोई नखरे नहीं दिखाए और अपना काम पूरा किया। यही तो पहचान होती है एक समर्पित कलाकार की। 
ये भी पढ़ें
यह है आज का धमाकेदार चुटकुला : मैथ्स के टीचर की बात सुनकर पप्पू को चक्कर आ गए