ramcharitmanas
✕

सनी देओल के घर पर जब आई थीं ईशा देओल

Updated: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 (06:44 IST)
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने भी बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा था, हालांकि उन्हें अपने माता-पिता की तरह सफलता नहीं मिली। संक्षिप्त पारी खेल कर उन्होंने शादी कर ली। 
 
ईशा के पिता धर्मेन्द्र ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी प्रकाश से उन्हें चार बच्चें, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता, हैं। जबकि दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से ईशा और आहना देओल हैं। 
 
धर्मेन्द्र की पहली पत्नी के परिवार ने कभी दूसरी शादी को लेकर कुछ भी विवादास्पद बात नहीं की, लेकिन कभी भी इस परिवार के घर में हेमा और उनकी बेटियों को एंट्री भी नहीं मिली। यहां तक कि ईशा और आहना की शादी में भी इस परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। 
 
हालांकि कहा जाता है कि सनी अपनी आधी बहनों के नजदीक हैं, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात का इजहार इसलिए नहीं किया ताकि कोई बखेड़ा न खड़ा हो। 
 
हेमा मालिनी की किताब 'हेमा मालिनी : बियॉण्ड द ड्रीम गर्ल' में भी लिखा गया है कि हेमा की तरफ से किसी को भी धर्मेन्द्र के फैमिली होम में एंट्री नहीं है, लेकिन ईशा पहली ऐसी इंसान हैं जिन्हें सनी देओल के कारण एक बार धर्मेन्द्र के घर पर आने का अवसर मिला था। 

धर्मेन्द्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत देओल वर्ष 2015 में बहुत बीमार हो गए। ईशा उनके बेहद नजदीक थी। अभय से भी ईशा की अच्छी बॉण्डिग है। 
 
अजीत अंकल से ईशा मिलना चाहती थीं। वे अस्पताल में भी नहीं थे जहां जाकर ईशा मुलाकात कर सके। वे धर्मेन्द्र के घर पर ही इलाज करवा रहे थे। 
 
ईशा ने सनी देओल को फोन घुमाया और अजीत अंकल से मिलने की इच्छा जताई। सनी ने पूरा इंतजाम कर दिया ताकि ईशा को परेशानी न हो। 
 
ईशा जब धर्मेन्द्र के फैमिली होम गईं तो वहां पर उनकी मुलाकात धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से भी हुई। उन्होंने पैर छूए और प्रकाश ने उन्हें आशीर्वाद दिया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता ने नैनीताल में शुरू की अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख