sundarkand
✕

श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को देख हड़बड़ा गए थे वरुण धवन

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:25 IST)
आजकल बॉलीवुड कलाकार अपनी स्टारडम के ईगो को पीछे रखते हुए अपनी कमज़ोरियां बताने से नहीं घबराते। भले ही मीडिया ईवेंट हो या अपनी फिल्म का प्रमोशन, एक्टर्स अपने कुछ ऐसे किस्से बता ही देते हैं जिससे वे घबराते हैं। हाल ही में कूल एक्टर वरुण धवन ने भी अपने बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी एक कमजोरी का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने इससे कैसे ओवरकम किया। 
 
वरुण ने बताया कि उन्हें स्टेज फ्राइट (स्टेज का डर) था। उनका यह बयान वाकई चौकाने वाला है क्योंकि वे फिल्मी बैकग्राउंड से ही बाहर निकले हैं। ऐसे में कैमरा और स्टेज तो उनका पहला प्यार होना चाहिए था। लेकिन उन्हें लोगों के सामने परफॉर्म करने में डर लगता था। 
 
वरुण ने बताया कि उन्हें पहली बार इसका डर तब लगा जब वे एक्टर बन गए थे। हालांकि उन्होंने अपनी इस कमज़ोरी को बहुत आगे बढ़ने से पहले ही रोकने की सोची। 
 
वरुण ने आगे बताया जब मैं पहली बार स्टेज पर गया, मैं थम गया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जी और फ्रंट लाइन में बैठे बड़े कलाकारों को देखकर मैं कुछ समझ नहीं पा रहा था। और जब मैंने बात की तो मैंने इतनी जल्दी बात कर रहा था कि मैं खुद ही समझ नहीं पा रहा था। मैंने कैमरे का सामना करते हुए कभी यह परेशानी नहीं झेली थी इसलिए यह काफी अप्रत्याशित था। 
 
उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी इस कमजोरी से कैसे आगे बढ़े। वरुण ने बताया कि मैंने इसके लिए अपने आइडल्स को सुना और देखा। 
 
मैंने ओब्सर्व किया कि वे कैसे यह करते हैं। मैं तुरंत यह सीख नहीं पाया। लेकिन समय के साथ-साथ मैं इसे सीखने लगा और मैंने इस कमज़ोरी पर काबू पा लिया। मैंने इस पर काम किया और अब मैं अच्छी तरह से स्टेज पर परफॉर्म भी कर लेता हूं और बोल लेता हूं। 
 
 
 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख