dharma sangrah
✕

बॉबी देओल को एक एक्सप्रेशन के कारण मिली थी फिल्म एनिमल

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (19:07 IST)
असफलता से जूझ रहे बॉबी देओल के लिए फिल्म एनिमल ताजी हवा का झोंका लाई और उनके करियर में फिर बहार आ गई। भले ही 'एनिमल' में उनका रोल छोटा था, लेकिन दर्शकों के दिलों-दिमाग छा गया। इस मूवी के बाद बॉबी को कई फिल्में विलेन के रूप में ऑफर हुईं। 
 
बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके एक फोटो में एक एक्सप्रेशन एनिमल के निर्देशक संदीप रेडी वांगा को पसंद आया और उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई। 
 
बॉबी के अनुसार उन्हें एक मैसेज आया जो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भेजा था। मैसेज में संदीप ने अपना परिचय दिया और कहा कि वे मिलना चाहते हैं। 
 
बॉबी को आश्चर्य हुआ कि क्या ये संदीप रेड्डी वांगा ही है? बॉबी ने तुरंत कॉल कर संदीप से बात कर मीटिंग अरेंज की। 
 
मीटिंग में संदीप अपने साथ बॉबी का एक फोटो लेकर आए। यह फोटो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का था। संदीप ने बॉबी से कहा कि इस फोटो में आपका एक्सप्रेशन मुझे बहुत पसंद आया इसलिए मैं आपको फिल्म में लेना चाहता हूं। 
 
इस तरह से बॉबी को फिल्म मिल गई और एनिमल की सफलता के बाद बॉबी को सफलता की चाबी फिर मिल गई। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख