sundarkand

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या श्रीदेवी से की थी शादी?

Published: सोमवार, 16 जून 2025 (15:04 IST)
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच नजदीकियों की चर्चाओं से मिथुन की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया था। कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं। मिथुन और श्रीदेवी ने हालांकि न इसकी पुष्टि की और न ही खंडन, लेकिन तब गॉसिप की ऐसी आंधी चली थी कि इस बात को सच माना गया था।

मिथुन और श्रीदेवी 'जाग उठा इंसान' में साथ काम कर रहे थे और इसी बीच दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। योगिता, मिथुन की पत्नी है ये बात उस वक्त श्रीदेवी अच्छी तरह से जानती थी।
 
कहा जाता है कि श्रीदेवी चाहती थी कि मिथुन अपनी पत्नी को तलाक दे और इसी शर्त पर दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप विवाह कर लिया। जब यह बात योगिता के कानों तक पहुंची तो बताया जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की। 
 
इससे मिथुन विचलित हो गए और योगिता को छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाए। श्रीदेवी को यह बात पता चली तो वे नाराज हो गईं और उन्होंने तथाकथित 'गुपचुप विवाह' को रद्द कर दिया। दोनों इस कांड के बाद भी कुछ फिल्मों में नजर आए क्योंकि वे पहले से ही उन फिल्मों के लिए हां कह चुके थे।
 
इसके बाद मिथुन अपनी शादीशुदा जिंदगी में वापस लौट गए और श्रीदेवी ने बोनी कपूर से विवाह रचा लिया। अपने इस रिश्ते पर दोनों चुप ही रहें और चुप्पी कभी नहीं तोड़ी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

कियारा आडवाणी ने छोड़ी थी विग्नेश शिवन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी', फ्लॉप के बाद डायरेक्टर बोले- तुम खुशकिस्मत हो

नोरा फतेही ने बताया कैसे सुकेश केस ने बर्बाद किया करियर, बोलीं- 'दो साल बहुत डरावने थे'

Toxic Review: भव्यता के नीचे दब गई कहानी, यश का स्टारडम और जबरदस्त एक्शन भी नहीं बचा पाए फिल्म को

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख