biodatamaker

एक ही साल में तीन डबल रोल निभाए थे अमिताभ बच्चन ने

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (18:48 IST)
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब एक ही कलाकार की दर्जनों फिल्में एक ही वर्ष में रिलीज होती थी। 1982 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुई थीं। यह वो दौर था जब बिग बी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थी और महीनों तक थिएटर्स में जमी रहती थी। 
 
तो, 1982 में जो अमिताभ की 6 फिल्में प्रदर्शित हुई थीं, वो थी- सत्ते पे सत्ता, शक्ति, बेमिसाल, नमक हलाल, खुद्दार और देश प्रेमी। 
 
शक्ति में दिलीप कुमार के साथ अमिताभ ने पहली बार काम किया था और इन दो महानायकों को एक ही फ्रेम में देखना किसी सौभाग्य से कम नहीं था। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसी सफलता नहीं मिली जैसी कि अमिताभ को मिला करती थी। 
 
अन्य फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े। यानी की एक ही वर्ष में ढेर सारी ब्लॉकबस्टर्स। अब तो साल दो साल में एक ब्लॉकबस्टर देने वाले सितारे अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते। 
 
इन फिल्मों में एक और खास बात थी। इनमें से तीन में अमिताभ ने डबल रोल निभाए थे। ये फिल्में थीं- सत्ते पे सत्ता, बेमिसाल और देश प्रेमी। यानी एक ही कलाकार की साल में तीन ऐसी फिल्में रिलीज होना जिसमें उसका डबल रोल हो, किसी आश्चर्य से कम नहीं। 
 
अमिताभ प्रेमियों के लिए वो साल बहुत खास रहा होगा। 6 फिल्मों में उन्हें अपने प्रिय नायक के 9 रोल देखने को मिले होंगे।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख