ramcharitmanas

सनी देओल और अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' की पहली पसंद

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (19:18 IST)
1995 में प्रदर्शित फिल्म 'करण अर्जुन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी। इस मूवी में सलमान खान ने करण और शाहरुख खान ने अर्जुन का रोल अदा किया था। निर्देशक थे राकेश रोशन। 
 
दिलचस्प बात यह ‍कि सलमान और शाहरुख इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। राकेश रोशन ने अजय देवगन को करण और सनी देओल को अर्जुन का रोल ऑफर किया था। दोनों को रोल भी पसंद आ गए थे। 
 
सनी देओल उस समय बड़े सितारे थे। उन्होंने राकेश रोशन से बहुत ज्यादा फीस मांगी। राकेश रोशन कभी भी सितारों को उनका बाजार मूल्य नहीं देते थे इसलिए उन्होंने सनी की मांग को मानने से इनकार कर दिया।
 
न सनी ने भाव कम किए और न राकेश ने भाव बढ़ाए। नतीजा यह निकला कि सनी और राकेश ने एक-दूसरे के साथ काम करने का इरादा छोड़ दिया। सनी के फिल्म से अलग होते ही शाहरुख खान को अर्जुन का रोल ऑफर किया गया। 
 
राकेश रोशन ने फिर एक बार अजय और शाहरुख को स्क्रिप्ट सुनाई। इस बार अनोखी बात हुई। शाहरुख को करण के रोल में और अजय को अर्जुन के रोल में दम नजर आया। दोनों ने अपने रोल बदलने की गुजारिश की, लेकिन राकेश ने बात नहीं मानी। 
 
अब खफा होने की बारी अजय की थी। डेट्स का बहाना बना कर अजय ने फिल्म छोड़ दी। राकेश का यह रूख देख अर्जुन का रोल करने के लिए शाहरुख राजी हो गए। करण का रोल आमिर खान को ऑफर किया, लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। आखिरकार अंत में यह भूमिका सलमान ने निभाई। फिल्म बनी और सुपरहिट रही। 
 
हीरोइन के रूप में फिल्म में काजोल और ममता कुलकर्णी नजर आई थीं। ये दोनों भी पहली पसंद नहीं थी। जूही चावला और रवीना टंडन को फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन वे किसी कारण से कर नहीं पाईं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख