dharma sangrah
✕

अजय देवगन के बारे में अमिताभ की भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (13:28 IST)
बात उन दिनों की है जब फिल्म में हीरो या हीरोइन बनने के लिए रंग और रूप पर खास ध्यान दिया जाता था। यदि कोई सांवला या सांवली है तो उसके अवसर खत्म। कोई उसे मौका नहीं देता था। पुरानी फिल्मों में तो हीरो भी हीरोइन जैसे मेकअप किया करते थे। 
 
अजय देवगन ने जब हीरो बनने की सोची तो उनका मजाक बनाने वाले कम नहीं थे। अजय साधारण सूरत वाले इंसान हैं और इसे उन्होंने कभी कमी नहीं माना। उल्टे उन हीरो से ज्यादा सफलताएं हासिल की जो दिखने में उनसे मीलो आगे हैं। 
 
फाइट मास्टर वीरू देवगन के बेटे ने जब फूल और कांटे साइन की तो लोगों ने निर्माता-निर्देशक को समझाया कि किसे हीरो ले रहे हो। फिल्म पहले शो से फ्लॉप हो जाएगी। 


 
अजय की शक्ल-सूरत की खिल्ली उड़ाई गई, लेकिन अमिताभ बच्चन की राय सबसे जुदा थी। बिग बी ने चेहरे के पीछे के अभिनेता को पढ़ लिया। उन्होंने अजय को ‘डार्क हॉर्स’ कहा। यानी कि ऐसा इंसान जिसकी जीत पर किसी को यकीन नहीं होता है और वह नंबर वन आ जाता है। 
 
अमिताभ की भविष्यवाणी सही साबित हुई और बिग बी की कसौटी पर अजय खरे उतरे। पहली फिल्म से ही अजय देवगन बॉलीवुड में छा गए। 
 
अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ यश चोपड़ा की ‘लम्हें’ के सामने रिलीज हुई थी। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारे थे। फिल्म का खूब जम कर प्रचार-प्रसार किया गया था। 
 
फूल और कांटे के निर्माता को लोगों ने सलाह दी कि वे अपनी फिल्म को 'लम्हें' के सामने प्रदर्शित ना करें, लेकिन वे नहीं माने। अजय की फिल्म ने न केवल ‘लम्हें’ से जमकर टक्कर ली बल्कि सफल भी हुई। उसके बाद अजय ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख