• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

विद्युत ने उठाया महिला सुरक्षा का बीड़ा

विद्युत जामवाल

बॉलीवुड में अपनी आकर्षक बॉडी के लिए मशहूर हो चुके विद्युत जामवाल अब महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई और दिल्ली पुलिस के साथ काम करने के लिए उनसे बातचीत भी शुरू कर दी है।

PR


अपनी पहली ही फिल्म ‘फोर्स’ में जॉन अब्राहम के साथ काम करने वाले विद्युत जामवाल कुछ ही दिनों में दर्शकों की पसंद बन चुके हैं। अपनी शानदार बॉडी और स्टंट्स के लिए मशहूर विद्युत की नई फिल्म ‘कमांडो’ पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है। सुनने में आया है कि वो आजकल एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह नया प्रोजेक्ट कोई फिल्म नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स प्रदान करना है।

खबरों में है कि विद्युत एक पेम्पलेट लिखने वाले हैं जिसमें वे महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर खुद की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। विद्युत सेना की पृष्ठभूमि से हैं और वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस उद्देश्य से वे ऎसा पेम्पलेट तैयार कर रहे हैं, जिसमें महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं दोनों सुझाव लिखे होंगे।

इन पेम्पलेट्स को ट्रेनों, बसों और भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर वितरित किया जाएगा, जहां महिला उत्पीड़न की संभावना ज्यादा होती है। विद्युत मानते हैं कि महिलाएं पुरुषों से हर मायने में बेहतर होती हैं। महिलाओं में इतनी ताकत होती है कि वे चाहें तो पर्वत भी हिला सकती हैं। उन्हें थोड़ा सा मार्गदर्शन और समर्थन दिया जाए तो वे अपनी शक्तियों से किसी का भी मुकाबला कर सकती हैं।