शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

मम्मी को शाहिद कपूर की ना

मम्मी को शाहिद कपूर की ना -
शाहिद कपूर अब इतने बड़े स्टार बन गए हैं कि उनके पापा और मम्मी दोनों अपने बेटे को हीरो लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। शाहिद के जरिये उन्हें भी फायदा मिल जाएगा। पापा पंकज कपूर तो स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं और खुद शाहिद भी उनकी फिल्म करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन सवाल है समय का।

शाहिद इतने व्यस्त हैं कि अपने डैड की फिल्म जल्दी शुरू नहीं कर सकते, इसलिए पंकज कपूर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मम्मी नीलिमा अजीम की स्क्रिप्ट शाहिद को पसंद नहीं आई, इसलिए कई दिनों तक टालने के बाद उन्होंने सही बात बता दी। नाराज होकर नीलिमा हीरो के रूप में साइन करने के लिए इमरान हाशमी के पास पहुँची। इमरान ताड़ गए कि स्क्रिप्ट में गड़बड़ है तभी तो शाहिद काम करने के लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने भी नीलिमा को मना कर दिया। बेचारी नीलिमा, बेटा हीरो है फिर भी फिल्म बना नहीं पा रही हैं।