शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

नेहा को मिली ऊर्जा

नेहा को मिली ऊर्जा -
नेहा धूपिया विएतनाम से छुट्टियाँ बिताकर आई हैं और इन दिनों वे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से इस देश की तारीफ करते नहीं थकतीं। नेहा का मानना है कि एक बार विएतनाम घूमने जरूर जाना चाहिए। विएतनाम यात्रा के दौरान नेहा एक फ्रेंच होटल में रूकी थीं। यह 110 वर्ष पुराना है। नेहा को यह होटल बेहद पसंद आया और उन्हें लगा कि वे पुराने दौर में चली गई हैं। नेहा ने एक पुरानी कार में यात्रा की। उन्हें वहाँ की भाषा नहीं आती थी, इसलिए इशारों में उन्होंने बातें कीं। नेहा का कहना है कि उनका अनुभव शानदार रहा और वे अपने अंदर गजब की ऊर्जा महसूस कर रही हैं।