• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. नए लुक में योयो हनी सिंह
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (14:56 IST)

नए लुक में योयो हनी सिंह

यो यो हनी सिंह
योयो हनी इस समय चर्चाओं से भले ही दूर हैं, लेकिन आने वाले धमाके की तैयारी में व्यस्त हैं। अपने गानों से युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हनी सिंह अपने लुक पर खासी मेहनत कर रहे हैं। रोजाना तीन घंटे जिम में पसीना बहाने के बाद 'डाइट चार्ट' का सख्ती से पालन कर रहे हैं। 
 
हनी सिंह ने अपना लुक भी बदल लिया है जो निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को पसंद आएगा। उन्होंने बालों को छोटा करा लिया है और दाढ़ी की स्टाइल भी बदल ली है। हनी को अपना नया लुक अच्छा लगा है और वे कुछ महीनों तक इसी लुक को जारी रखेंगे। यहां पर हनी के दो फोटो दिए गए हैं। काले टी-शर्ट में उनका पुराना लुक है जबकि हरे टी-शर्ट में नया। 
ये भी पढ़ें
रॉक ऑन 2 ने बढ़ाया श्रद्धा कपूर का कद