sawan somwar

'केजीएफ चैप्टर 2' के क्लाइमैक्स की शूटिंग पूरी, निर्देशक ने ट्वीट कर दी जानकारी

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (14:11 IST)
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त 'अधीरा' के रोल में नजर आएंगे। फिल्मकार प्रशांत नील ने हाल ही में कहा कि उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के क्लाइमैस की शूटिंग पूरी कर ली है।

 
यह फिल्म 2018 की फिल्म केजीएफ का सीक्वल है जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। नील ने फिल्म के कलाकारों और फिल्म निर्माण टीम के सदस्यों की फिल्म की शूटिंग समाप्त होने के बाद ली गई तस्वीर ट्वीट की।
 
उन्होंने ट्वीट करके कहा कि थका देने वाली शूटिंग पूरी हुई। उन्होंने कहा कि बेहतरीन टीम ने अपना कार्य समाप्त किया। संजय दत्त वास्तविक जीवन में एक सच्चे योद्धा हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अगस्त में, संजय दत्त ने घोषणा की थी कि वह कैंसर से अपनी लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से विराम ले रहे हैं। अभिनेता ने नवंबर में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की। संजय दत्त पहली बार किसी कन्नड़ फिल्म में काम कर रहे हैं।
 

Show comments

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख