Hanuman Chalisa
✕

यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को किया आगाह

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (11:08 IST)
अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आती रहती है। अब एक्ट्रेस यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। यामी ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

 
यामी गौतम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हाय, मैं आप सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रही हूं, शायद यह हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, अगर मेरे अकाउंट के जरिए कोई भी अजीब एक्टिविटी होती है, तो प्लीज इस बारे में सावघान रहें। शुक्रिया!' 
 
यामी गौतम के इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका ई-मेल आईडी, पासवर्ड ठीक काम कर रहा है। आपके फॉलोअर्स, फॉलोइंग, लाइक और टैग भी दिख रहे हैं। ऐसे में मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हैकर आपके अकाउंट के साथ क्या कर रहा है।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो यामी गौतम जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दसवीं' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'ओह माय गॉड 2' और 'लास्ट' में भी नजर आएंगी। 
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख