dipawali
✕

यामी गौतम धर ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (10:38 IST)
यामी गौतम धर सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी हर फिल्म से गहरी छाप छोड़ती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने बैक-टू-बैक दमदार फिल्में दी हैं, और उनकी लेटेस्ट फिल्म आर्टिकल 370 पूरे साल छाई रही। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से खूब प्यार मिला। 
 
आज यामी गौतम के लिए गर्व और खुशी का पल था, जब उन्होंने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वो यहां एक कॉन्क्लेव का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट नाउ एट ए ग्लोबल स्टेज' टॉपिक पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और उसकी ग्लोबल पहचान को लेकर अपनी राय रखी।
 
यामी गौतम धर ने एक खास सेशन में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, जहां देश के टॉप लीडर्स और विजनरीज़ एक साथ आए थे। इस दौरान यामी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सम्मान मिला, एक ऐसा लम्हा जो उनके लिए गर्व और प्रेरणा से भरा रहा। 
 
यह उनके शानदार करियर और दमदार परफॉर्मेंस का ही नतीजा है कि वो आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। खास बात ये है कि पीएम मोदी पहले भी आर्टिकल 370 की तारीफ कर चुके हैं, और इस फिल्म में यामी की परफॉर्मेंस को हर तरफ से सराहना मिली थी। 
 
इसके साथ ही, यामी गौतम धर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। उनका ये सफर दिखाता है कि कैसे सेल्फ-मेड अचीवर्स हमारे देश की असली ताकत हैं, चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री हो या ग्लोबल लेवल पर नेशन-बिल्डिंग की बात। यामी ने खुद को ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है, जो बेझिझक उन विषयों को उठाती हैं जिन पर अक्सर बात नहीं होती। 
 
अपनी फिल्मों और दमदार परफॉर्मेंस के जरिए यामी समाज पर एक गहरी छाप छोड़ रही हैं। थ्रिलर से लेकर एंटरटेनर तक, हर जोनर में उन्होंने खुद को साबित किया है। खासकर पिछले पांच सालों में उनका करियर ग्राफ जिस तरह ऊंचा गया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। अपनी अनोखी फिल्मों के जरिए उन्होंने खुद को बतौर प्रिंसिपल प्रोटागोनिस्ट मजबूत किया है, फिर चाहे वो थिएटर हो या ओटीटी—हर प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी फिल्मों को सक्सेस तक पहुंचाया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख