biodatamaker

सलमान खान की राधे दिवाली पर!

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (16:29 IST)
कोरोना वायरस के चलते ईद सलमान खान के हाथों से निकल गई। उनकी फिल्म 'राधे' रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी जो हालात है उसे देखते हुए अब ईद पर फिल्म का आना संभव मुमकिन नहीं है। 
 
तो आखिर कब रिलीज होगी राधे? कब तक सलमान के फैंस को करना होगा इंतजार? क्या इस साल देखने को मिलेगी राधे?
 
ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सलमान का हर फैन जानना चाहता है। ये वो सवाल हैं जिनसे खुद सलमान भी परेशान होंगे।
 
राधे एक बड़ी फिल्म है। इस तरह की फिल्म को छुट्टियों वाले सप्ताह की जरूरत होती है। ईद तो हाथ से निकल गई है। ऐसे में दिवाली पर सलमान की नजर है। 
 
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि सलमान की निगाह अब राधे की रिलीज डेट पर है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि हालात अभी भी सामान्य नहीं है। 
 
वैसे दिवाली में अभी देर है और सलमान चाहे तो दिवाली पर आने की घोषणा कर सकते हैं ताकि दिवाली पर कोई और बड़ी फिल्म रिलीज न हो। दिवाली के बाद क्रिसमस आता है। 
 
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर आने वाली थी, लेकिन यह फिल्म भी आगे बढ़ सकती है। ऐसे में सलमान दिवाली या क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज कर सकते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख