dharma sangrah
✕

क्रिस हेम्सवर्थ की नेटफ्लिक्स फिल्म Extraction का बनेगा सीक्वल, जो रूसो ने शुरू किया स्क्रिप्ट पर काम

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (16:04 IST)
नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ लगातार लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब खबर है कि इस सुपरहिट नेटफ्लिक्स फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के लेखक और सह-निर्माता जो रूसो ने इसकी कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसो ने ‘एक्सट्रैक्शन 2’ की पुष्टि करते हुए कहा कि सीक्वल के लिए उनकी डील पूरी हो गई है। अभी हम यह नहीं कह सकते कि कहानी वक्त के साथ आगे जाएगी या पीछे। हमने सिरा खुला छोड़ दिया है, जिसने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

‘एक्सट्रैक्शन’ को मिले शुरुआती रिस्पांस से उत्साहित क्रिस हेम्सवर्थ ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए सीक्वल की सम्भावनाओं की पुष्टि की थी।

‘एक्सट्रैक्शन’ का निर्देशन सेम हारग्रेव ने किया है जो एवेंजर्स एंडगेम और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर जैसी फिल्मों से बतौर स्टंट कॉर्डिनेटर काम कर चुके हैं।

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख