सम्बंधित जानकारी
- इस फिल्म में खुद का किरदार निभाते नजर आएंगे Shahrukh Khan!
- अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' का पहला शेड्यूल पूरा, मेकर्स ने शेयर की तस्वीर
- बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला घर आने वाला है नया मेहमान, मां बनने के लिए अपनाया यह तरीका
- छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख बनाएंगे फिल्म
- अली अब्बास जफर की 'मिस्टर इंडिया' में शाहरुख खान नहीं बनेंगे मोगैंबो!
रितिक रोशन को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी!
रोहित शेट्टी लगातार चर्चाओं में हैं। उनकी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी शुरू होने जा रहा है। साथ ही 27 मार्च को रोहित की फिल्म 'सूर्यवंशी' भी रिलीज हो रही है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। अक्षय और रोहित पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार के किरदार की झलक 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिम्बा' में नजर आई थी। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म के अंत में अक्षय कुमार के कैरेक्टर का परिचय दर्शकों से कराया गया था। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' के अंत में रितिक रोशन दिखाई देंगे और यह रोहित की अगली फिल्म का हिस्सा होगा। रोहित अगली फिल्म रितिक को लेकर बनाएंगे।
रोहित ने हाल ही में बात करते हुए इस बात को बेबुनियाद बताया है। रोहित के अनुसार वे रितिक के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। न ही 'सूर्यवंशी' के अंत में रितिक नजर आएंगे। वे 'सिंघम 3' की प्लानिंग कर रहे हैं।
सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर क्या बोले रोहित?
रोहित ने सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जो लगातार चर्चाओं में है। फराह खान इसका निर्देशन करने वाली हैं। रोहित के अनुसार 1982 में रिलीज हुई सत्ते पे सत्ता से यह फिल्म बिलकुल अलग है। फिलहाल फराह खान इसकी स्क्रिप्ट लिख रही हैं। फाइनल होते ही इस बारे में अनाउंसमेंट किया जाएगा।
