dharma sangrah

करण देओल के बाद बॉबी के बेटे आर्यमन भी रखेंगे बॉलीवुड में कदम? एक्टर ने बताया

Published: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (16:32 IST)
सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के जरिये बॉलीवुड में अपना कदम रखा है। इसके बाद से ही फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि बॉबी देओल के बेटे आर्यमन बॉलीवुड में कब कदम रखेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉबी देओल से आर्यमान के बॉलीवुड एंट्री के बारे में पूछा गया, तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
 


बॉबी देओल ने कहा, “मेरा बेटा अभी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और उसका झुकाव अभी शिक्षा की तरफ है। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे को शिक्षा से प्यार है और मैं चाहता हूं कि जिस पेशे में वह जाना चाहता है उसके बारे में व्यापक तौर पर सोचे।”
 


उन्होंने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि एक दिन मेरा बेटा जरूर एक्टर बनना चाहेगा। लेकिन वो एक्टर बनेगा या नहीं, इसके बारे में पक्का नहीं बता सकता। वो अभी सिर्फ 18 साल का है, वो जिस चीज में जाना चाहता है जा सकता है।”
 

बता दें कि आर्यमन इसी साल जून में 18 साल के हुए हैं। अपने गुड लुक्स के कारण आर्यमन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बॉबी अक्सर आर्यमन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जो वायरल हो जाती हैं।
 


वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल आखिरी बार ‘हाउसफुल 4’ में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख